बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के शेयरों में तेजी की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजार के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। खराब शुरुआत के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 367.22 अंक की तेजी के साथ 60,223.15 पर बंद हुआ। पिछले साल 17 नवंबर को सेंसेक्स 60,000 अंक के ऊपर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 120 अंक चढ़कर 17,925.25 पर बंद हुआ। कारोबारियों का कहना है कि रुपये में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली के चलते बाजार में तेजी आई। उधर, लगातार चौथे कारोबारी दिन में तेजी की बदौलत निवेशकों की संपत्ति में 9.30 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 2,72,44,894.96 करोड़ हो गई।
सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व 5.09 प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर रहा। बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और आइसीआइसीआइ बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो, पावरग्रिड और डा. रेड्डीज के शेयरों में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स के 30 में से 18 काउंटरों में तेजी देखने को मिली।
जियोजित फाइनेंशियल के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि तिमाही नतीजों को देखते हुए आइटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि साल की शुरुआत अच्छी रही है। हालांकि अब इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने (एफआइआइ) मंगलवार को 1,273.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...