रायपुर। बचपन का प्यार’ गाना गाकर फेमस हुए सहदेव दिरदो की हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आया है। 8 दिन पहले सहदेव को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अब लिटिल स्टार की तबीयत में काफी सुधार आ गया है। स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से शुक्रवार यानि आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हाल ही में डॉक्टर्स की टीम के साथ सहदेव की नई तस्वीर सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है।
सामने आई तस्वीर में सहदेव दिरदो अपने करीबी और डॉक्टर के साथ विकटरी का साइन देते हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान सहदेव के चेहरे पर स्माइल भी दिख रही है। फैंस सहदेव की इस तस्वीर को देख काफी खुश हो रहे हैं।
सहदेव की हालत को लेकर डॉक्टर देवेंद्र नायक ने बताया कि चोट की वजह से सहदेव के सिर और आंखों के पास खून के थक्के जम गए थे। उसे फ्रैक्चर भी हुआ था, सहदेव के फ्रैक्चर्स का ऑपरेशन किया गया। अब वह बिल्कुल ठीक है, सहदेव को आज शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
बता दें, 8 दिन पहले बाइक पर बैठे सहदेव दिरदो का शबरी नगर के पास अचानक एक्सीडेंट हो गया थी। बाइक पर पीछे बैठने की वजह से हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईं थी, जिसके बाद उन्हें फौरन सुकमा जिला अस्पताल ले जाया गया था।
बता दें, सहदेव दिरदो ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाकर काफी फेमस हुए हैं। एक्सीडेंट के बाद बादशाह ने उनका फुल सपोर्ट किया और उनकी टीम के लोग भी लगातार सहदेव के परिजनों से संपर्क में बने हुए थे।
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...