Google Analytics Meta Pixel होम आइसोलेशन में ऐसे करते हैं इलाज - Ekhabri.com

होम आइसोलेशन में ऐसे करते हैं इलाज

सांस लेने में दिक्कत नहीं है तो ही मिलेगा होम आइसोलेशन; फ्री दवा और डॉक्टर्स की सलाह मिलेगी
रायपुर। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हर मरीज को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। घर पर रहकर भी कोरोना का इलाज कराया जा सकता है। होम आइसोलेशन से जुड़ी ये सुविधा आपको कैसे मिलेगी, डॉक्टर्स कैसे आपकी मदद करेंगे और कैसे होम आइसोलेशन खत्म होगा, ये सारी जानकारी आपको मिलेगी इस रिपोर्ट में।
कौन रह सकता है होम आइसोलेशन में
ऐसे मरीज जिनमें कोविड के बेहद हल्के लक्षण हों, सांस लेने में तकलीफ न हो, वो होम आइसोलेशन में रह सकते हैं। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मरीज के बताए नंबर पर संपर्क कर उनसे उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर होम आइसोलेशन पर रह सकते हैं या नहीं, इस बारे में बताते हैं।
ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
होम आइसोलेशन पर रहने वालों को बेबसाइट सीजी होम आइसोलेशन डॉट कॉम पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पहुंचकर दवा भी उपलब्ध कराई जाती है। होम आइसोलेशन आवेदन करने वाले मरीजों को ही इलाज के बाद ठीक होने पर होम आइसोलेशन कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलता है। होम आइसोलेशन का आवेदन नहीं करने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। अगर सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में बेड की जरूरत हो तो उसकी जानकारी जीओवी हेल्थ डॉट सीजी जीओवी डॉट इन पर ली जा सकती है।
होम आइसोलेशन के लिए गाइडलाइन
साल 2022 की होम आइसोलेशन की गाइडलाइन के मुताबिक ये आइसोलेशन 7 दिनों के लिए होगा।
मरीज के लिए अलग कमरा और टॉयलेट का बंदोबस्त होना चाहिए।
मरीज अधिक से अधिक आराम करे, पानी पिए ताकि डिहाइड्रेशन का शिकार न हो।
दिन में तीन बार काबोर्हाइट्रेड, हाई प्रोटीन फूड लें।
आइसोलेशन के दौरान किसी प्रकार का नशा न करें
मरीज को अपने इस्तेमाल की चीजें, जैसे बर्तन तौलिया अलग रखना होगा।
7 दिनों का आइसोलेशन पूर होने पर जांच करवाने की जरूरत नहीं है।
इन्हें नहीं मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा
60 साल से अधिक आयु के ऐसे लोग जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां हैं।
एचआसईवी, कैंसर, किसी तरह का ट्रांसप्लांट हुआ हो, ऐसे मरीजों के लिए होम आइसोलेशन उचित नहीं।
गर्भवती महिला, बुजुर्ग, गुर्दे की बीमारी वाले, अस्थमा या सांस की बीमारी वालों को भी होम आइसोलेशन पर रखने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें संक्रमित व्यक्ति से भी दूर रहना होगा।
इस सिचुएशन में जाना होगा अस्पताल
जब तीन दिनों तक 100 डिग्री से अधिक बुखार हो।
जब सांस लेने में दिक्कत आ रही हो, सीने में तेज दर्द हो।
आॅक्सीजन लेवल 94-95 प्रतिशत से कम हो।
मानसिक भ्रम या अधिक घबराहट हो रही हो।
कोरोना मरीजों के लिए काम के नंबर्स
कोरोना मरीजों की सहायता के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम आॅपरेट हो रहा है। यहां 07712445785, 7880100331, 7880100332 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। होम आइसोलेशन पर रह रहे मरीजों को डॉक्टर्स की सलाह 7566100283, 7566100284, 7566100285, 7880100313, 7880100314, 7880100315 नंबर के जरिए मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...