Google Analytics Meta Pixel पेंसिल टूटी तो 10वीं के छात्र को मारा चाकू - Ekhabri.com

पेंसिल टूटी तो 10वीं के छात्र को मारा चाकू

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार शाम सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गई। दूसरे पक्ष के छात्रों ने 10वीं के क्लास में पढ़ने वाले छात्र को चाकू मार दिया। वह छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल छात्र को उसके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। वहां उसे भर्ती कर लिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शहर में नरहर देव शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में लाल माटवाड़ा गांव निवासी छात्र युवराज 10वीं क्लास में पढ़ता है। उसने करीब 4-5 दिन पहले क्लास में ही पढ़ने वाले छात्र से पेंसिल मांगी थी। काम करने के दौरान पेंसिल टूट गई। इसके बाद युवराज और आरोपी छात्र में विवाद हो गया। हालांकि तब स्कूल में अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।
छात्र ने थप्पड़ मारा तो आरोपी से किया हमला
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम छुट्टी के बाद सभी बच्चे घर लौट रहे थे। युवराज भी अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था। तभी स्कूल से करीब 500 मीटर दूर अल्बेला पारा में चिल्ड्रन गार्डन के पास आरोपी छात्र अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और युवराज को रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। युवराज ने आरोपी छात्र को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
साथी छात्र लेकर पहुंचे अस्पताल
आरोप है कि छात्र ने चाकू निकाल लिया और युवराज पर हमला कर दिया। चाकू दो जगह उसके हाथ में लगा। उसे घायल देख और खून बहता देख बाकी छात्र भी चिल्लाने लगे। इस पर आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद युवराज के दोस्त उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पूछताछ के बाद आरोपी छात्र और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपी छात्र वहीं शहर का रहने वाला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...