Google Analytics Meta Pixel मंगल का धनु राशि में प्रवेश, जानिए कैसा रहेगा राशियों पर प्रभाव - Ekhabri.com

मंगल का धनु राशि में प्रवेश, जानिए कैसा रहेगा राशियों पर प्रभाव

नई दिल्ली। ग्रह प्रभावों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पृथ्वी पुत्र मंगल 16 जनवरी की सायं 4 बजकर 28 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का राशि परिवर्तन सभी जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। इनके प्रभाव से प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित शुभ-अशुभ प्रभाव भी प्रत्यक्ष दिखाई देता है। धनु राशि पर इनके गोचर काल के समय अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान भी करेंगे विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक मतभेद बढऩे न दें।
वृषभ राशि- राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
मिथुन राशि- राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा और विलंब होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर बेहतरीन रहेगा।
कर्क राशि- राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन परिणाम देंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत कार्य व्यापार में उन्नति होगी किंतु इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना अधिक रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। दुर्घटना तथा अधिक खर्च से बचें।
सिंह राशि- राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए मंगल विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन सफलता का संकेत दे रहे हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति अधिक ध्यान दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढऩे न दें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में समझाएं।
कन्या राशि- राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार की प्राप्ति के योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर बेहतरीन रहेगा। सरकारी विभागों में भी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो प्रयास करें सफलता की संभावना सर्वाधिक है।
तुला राशि- राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे यद्यपि आपके स्वभाव में कुछ उग्रता आ सकती है किंतु सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहगोचर और भी अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि- राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। जमीन जायदाद अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन रहेगा। किसी भी तरह की पैतृक संपत्ति का भी निर्णय होने का संकेत। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
धनु राशि- राशि में गोचर करते हुए मंगल आपमें अत्यधिक ऊर्जाशक्ति की वृद्धि करेंगे निर्णय लेने की क्षमता का विस्तार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है सावधान रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि- राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए मंगल अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे जिसके परिणामस्वरूप कुछ आर्थिक तंगी भी रहेगी सावधान रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
 कुंभ राशि- राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल कार्य उन्नति तो देंगे ही आय के साधन भी बढ़ेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में सुखद अनुभूति रहेगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन रहेगा लाभ उठाएं।
मीन राशि- राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल आपमें नई ऊर्जा शक्ति का संचार कर देंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

आसमान से बरस रहे आग के गोले, छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर रायपुर

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...