Google Analytics Meta Pixel महासमुंद जिले में पूरे एक साल के दौरान 7 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को लगाई गई पहली और दूसरी डोज - Ekhabri.com

महासमुंद जिले में पूरे एक साल के दौरान 7 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को लगाई गई पहली और दूसरी डोज

 

रायपुर। पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले के लिए आज यानि 16 जनवरी का दिन बेहद खास है। वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और बचाव के लिए देश में पहली बार आज से ही कोरोना की एंटी कोविड वैक्सीनेशन लगाने अभियान शुरू हुआ था। कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान ने आज रविवार को एक साल पूरा कर लिया। महासमुंद जिले में इस पूरे एक साल के दौरान पहली और दूसरी डोज 7 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को लगाई गई है। जिला स्वास्थ्य के मुताबिक, प्रतिशत लोगों को पहली और दूसरी डोज का शतप्रतिशत का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। जिले में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ की शुरूआत करने वाले कलेक्टर डोमन सिंह ने सबको बधाई दी। कलेक्टर ने बधाई देते हुए कहा कि सबके प्रयास के साथ महासमुंद जिला एक साल पूरा होने से पहले ही फूल वेक्सिनेट हो चुका था। यह बेहतर रणनीति स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आम जनता और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से हुआ। जिले में टीकाकरण के साथ ही प्रीकॉशनरी खुराकें देने के साथ ही 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को पहली खुराक दी जा रही। यह भी आप सब के सहयोग से जल्दी पूरी हो जाएगी। मालूम हो कि अभी हाल ही में कलेक्टर श्री डोमन सिंह का महासमुंद से जिला बलौदा बाजार कलेक्टर पद पर स्थानातंरण हुआ है। बतादें कि टीकाकरण का ये राज्यव्यापी अभियान पिछले साल 16 जनवरी से शुरू हुआ था, जब पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराकें दी गईं थी। इसके बाद फ्रटलाइन कर्मियों के लिए टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के उन लोगों को टीका लगाया गया जिन्हें अन्य गंभीर बीमारियां थी।
टीकाकरण कराना हर पात्र व्यक्ति का राष्ट्रीय कर्तव्य
टीकाकरण कराना हर पात्र व्यक्ति का राष्ट्रीय कर्तव्य (नेशनल ड्यूटी)है । इससे वे और उनके परिजन के साथ पूरा मानव समाज भी भय मुक्त होता है। अब हम इस शत्रु के बारे में पहले की अपेक्षा बहुत कुछ जान गए है। जिले में तीसरी लहर के रोकथाम एवं नियंत्रण की सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी कर ली गयी है। शुरूआत में इस अनजान शत्रु से मुकाबला के लिए लोग पूरी तरह तैयार नही थे, लेकिन अब हम इसके बारे में बहुत कुछ जानकर पूरी तरह लड़ने के लिए तैयार है। जिले में सभी जिला अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी जरूरी उपचार उपकरणों की व्यवस्था की गयी है। लोग समझ गए है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।
–सौ फीसदी टीकाकरण में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण
महासमुंद जिले में सौ फीसदी टीकाकरण में निगरानी समिति, स्वास्थ्य अमला, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियो, जनता, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। जिन्होंने टीकाकरण के लिए अपना साहस और इच्छा दिखाई और नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी पात्र हितग्राहियों का 100 फीसदी वैक्सीनेशन किया। यह उपलब्धि जिले की जनता की जागरूकता, गंभीरता और निजी जिम्मेदारी के कारण ही संभव हो सका। जिला अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने हर चुनौतियों का सामना करते हुए पूरी दृढ़ता से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, जिसके लिए सभी के साथ वे भी बधाई के पात्र हैं। अभी भी कोविड से सावधानी बरतने की जरूरत है। 16 जनवरी 2021 से फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू हुआ था। 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकरण की शुरूआत हुई थी 45-60 आयुवर्ग के ऐसे लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर थी उन्हें भी टीका दिया जा रहा था। 1 अप्रैल को 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई। 1 मई से 18 साल से अधिक के वयस्कों को वैक्सीनेट किए जाने लगा। 10 जनवरी 2022 से फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज देने की शुरूआत हो चुकी है।
इस तरह गांववालों का दूर की डर और झिझक
जिला प्रशासन ने ग्राम निगरानी समिति का गठन किया। जन जागरूकता फैलाकर ग्रामीणों के भय को दूर करने के लिए कार्यक्रम चलाए। इन जागरूकता कार्यक्रमों को चलाने के लिए, स्वयं सहायता समूहों और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ जन प्रतिनिधियो को भी शामिल किया। दीवार लेखन, सघन जनसंपर्क, प्रचार वाहन द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। लोगों के वैक्सीनेशन पंजीकरण के लिए युवाओं और आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं ने ग्राम को कई भागों में बांटकर डोर-टू-डोर जाकर लोगों का निशुल्क पंजीयन किया तथा वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामवासियों ने यदि गांव में कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उसे वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाता था। कोविड-19 के शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के जन प्रतिनिधियो, पंच-सरपंच, नगरीय निकाय के अध्यक्ष और पार्षदों को इस कार्य में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र को प्राप्त टीके खुराक बर्बाद नहीं हुई। शुरूआत में टीकाकरण को लेकर गांववालों में कई तरह की भ्रांतियां, झिझक और भय व्याप्त था लेकिन बाद में इन सभी को विभिन्न माध्यमों के जरिए किए गए प्रचार-प्रसार व जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए दूर कर लिया गया। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन भी किया गया। कोविड संक्रमण की स्थिति को लेकर अभी भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिले में औसतन 1000 प्रतिदिन कोविड परीक्षण किए जा रहे
हालांकि जिÞले में औसतन 1000 प्रतिदिन कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं। कई बार इनकी संख्या ज्यादा भी होती है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। किंतु अदृश्य शत्रु कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ खड़ा है। जिÞले में त्योहारी सीजन के दौरान विशेष सावधानी रखी जा रही है। आगे भी रखी जाएगी। पड़ौसी राज्य की सीमा से लगे इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। हाट बाजारों में मास्क और दूरी बना कर रखने की बार-बार सलाह दी जा रही है। लोग पालन भी कर रहे हंै। वहीं महासमुंद जिÞले में कोविड-19 से 730 मृत व्यक्तियों के परिजनों /आश्रितों को आर्थिक अनुदान राशि प्रति मृत व्यक्ति 50 हजार रुपए के मान से 3 करोड़ 65 लाख की अनुदान सहायता राशि वितरित की गयी है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...