Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आज आपको यदि किसी से उधार लेना पड़ेगा, तो आपको उसे उतर पाना बहुत मुश्किल होगा। यदि आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा, क्योंकि आपके परिवार का वह सदस्य आपको धोखा दे सकता है, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज अपनी वाणी की मधुरता के कारण सम्मान मिलता दिख रहा है। आज सायंकाल का समय आप किसी सामाजिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

वृष राशि : आज आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है व आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा परेशान दिखेंगे यदि बहुत लंबे समय से आपको कुछ बीमारियों ने घेरा हुआ था, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज किसी छोटे सदस्य को परिवार के सदस्यों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आज आपके पिताजी को भी कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आज आप अपने व्यापार में आ रही परेशानियों को भी अपने जीवन साथी से साझा कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आप का दिन आप दान पुण्य के कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से लाभ होगा, लेकिन आपको उसमें यह ध्यान देना होगा कि किसी की मदद करते समय जरूर ध्यान रखें, क्योकि कुछ लोगों के आज बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं, जिनके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज जीवन साथी को भी कोई उपहार देना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको अपनी जेब को ध्यान मे रखकर ही खरीदना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनमें आपको अपने जीवन साथी के साथ की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने किसी दोस्त की मदद से व्यापार में लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन पर चलकर आप अपने धन को बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। यदि आपने पिछले कुछ समय पहले भविष्य के लिए निवेश किया था, तो आज वह आपको लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को भी आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी प्रिय की तबीयत को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सीनियर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण  प्रसन्न रहेंगे।

Read Also  2 अगस्त: आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपने परिवार के बड़े सदस्यों से किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज परिवार में किसी पूजा पाठ हवन आदि पर भी विचार विमर्श हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अपनी जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी से बिजनेस के कुछ डीलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप अपने मन में चल रहे काफी सवालों का जवाब खोजएंगे, जिसके बाद अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगो से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए थे, तो आज वह पूरे हो सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आप अपने जीवनसाथी को आज किसी नये व्यवसाय को कराएंगे, तो उसमें भी आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, क्योंकि आप आपने स्वभाव के कारण आप अपने काफी रिश्तों को खराब कर देंगे, इसलिए आज आपको बेवजह की चिंता लेने से बचना होगा और इसके लिए आपको योग व व्यायाम दोनों बनाए रखना होगा। आज आपके चिडचिडे स्वभाव के कारण कार्य क्षेत्र में भी आपके सहयोगी आप से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपकी तरक्की में भी बाधा आ सकती है। आज विद्यार्थियों को अपने पिताजी के कारण शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का मौका मिलेगा, जो लोग इसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं वह उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर जिन योजनाओं को बनाएंगे और उनसे सलाह मशवरा करेंगे, उनमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे और उनके चारों ओर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको अपनी बहन के विवाह में आ रही बाधा सता रही थी, तो आज आप उसे अपने किसी परिजन की मदद से दूर करते दिखेंगे।

धनु राशि : सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनके किए गए कार्यों की वाहवाही होगी हैं, जिसके कारण उनकी पहुंच भी बढ़ेगी और उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, इसलिए आज उनको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से भी रोकना होगा, तभी वह आगे बढ़ सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें आज आपको पेट दर्द, सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे व अपने कुछ कामों को भी आगे के लिए डाल सकते हैं, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपका कोई कानूनी कार्य ना हो।

मकर राशि : आज का दिन विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको किसी भी विरोधी की बातों को सुनकर उन पर अमल करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आज आप अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका अपने साले से कोई वाद विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको विशेष ध्यान रखना होगा  क्योंकि वाहन चलाते समय किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, लेकिन जो लोग आज किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार बना रहे हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, लेकिन उसमें उन्हें अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसंता होगी, जिनके साथ आप पुरानी बातें करके पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्यों से ना ज्यादा लाभ होगा और ना ही ज्यादा नुकसान, जिसके कारण आपकी आय सीमित होगी व आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपको अपने धन के निवेश करने के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो किसी विशेषज्ञ से ले, तभी वह बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आज आपको अपने व्यापार की परेशानियों के कारण अपने व्यवहार की मधुरता को नहीं कहना खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...