Google Analytics Meta Pixel अंडर-19 विश्व कप में भारत का जीत से आगाज - Ekhabri.com

अंडर-19 विश्व कप में भारत का जीत से आगाज

अंडर-19 विश्व कप में चार बार के चैंपियन भारत ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराकर अंडर-19 विश्व कप में अपने अभियान की जीत से शुरुआत की। प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान यश धुल की 82 रन की जिम्मेदारी भरी पारी की मदद से 46.5 ओवर में 232 रन बनाए। इसके बाद बायें हाथ के स्पिनर विक्की ओस्टवाल (5/28) और तेज गेंदबाज राज बावा (4/47) ने अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया और दक्षिण्ा अफ्रीका को 45.4 ओवर में 187 रन पर ढेर कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज इटहान जान कनिंघम (0) का विकेट पहले ओवर में ही गंवा दिया, जिन्हें तेज गेंदबाज राजवर्धन हेंगरगेकर (1/38) ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वेलेंटाइन किटाइम (25) और डेवाल्ड ब्रेविस (65) ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 38 रन था। किटाइम ने 10वें ओवर में तेज गेंदबाज रवि कुमार पर छक्का और चौका लगाया। ब्रेविस और किटाइम ने बावा के अगले ओवर में 17 रन जुटाए। जब ये दोनों हावी होने की कोशिश कर रहे थे तब ओस्टवाल ने किटाइम को विकेटकीपर दिनेश बना के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी। ओस्टवाल ने 21वें ओवर में जीजे मारी (8) को विकेट के पीछे कैच कराकर स्कोर तीन विकेट पर 83 रन कर दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण्ा अफ्रीका को संभलने का मौका नहीं दिया। बावा ने 36वें ओवर में ब्रेविस को कप्तान धुल के हाथों कैच कराया, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी पारी ढहने में समय नहीं लगा। कप्तान जार्ज वान हीरडेन ने 36 रन बनाए, लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए।
इससे पहले भारतीय टीम ने 11 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाजों अंगकृष रघुवंशी (5) और हरनूर सिंह (1) के विकेट गंवा दिए थे। धुल और शेख राशिद (31) ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। धुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने रन आउट होने से पहले 100 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके लगाए। उन्होंने एक छोर संभाले रखा। इस बीच निशांत सिंधू ने 25 गेंद में 27 रन की उपयोगी पारी खेली लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। राज बावा (13) और धुल के आउट होने के बाद कौशल तांबे ने जिम्मेदारी संभाली तथा 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए मैथ्यू बोस्ट ने तीन, जबकि अपाइव मयांडा और ब्रेविस ने दो-दो विकेट लिए।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...