Google Analytics Meta Pixel कमर में बांधकर ले जा रहा था 1.65 करोड़ के सोने के बिस्किट, डीआरआई ने पकड़ा - Ekhabri.com

कमर में बांधकर ले जा रहा था 1.65 करोड़ के सोने के बिस्किट, डीआरआई ने पकड़ा

रायपुर। रायपुर के रेलवे स्टेशन में दुरंतों ट्रेन से डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने एक गोल्ड तस्कर को पकड़ा है। खबर है कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई सराफा कारोबारियों से इसका संपर्क था। गोल्ड की एक बड़ी डील होने वाली थी इससे पहले ही अफसरों की टीम ने तस्कर को ट्रेस कर लिया।
बांग्लादेश से सोने की स्मगलिंग का खुलासा
डीआरआई की टीम ने बताया है कि यह सोना बांग्लादेश से लाया जा रहा था। कोलकाता से तस्कर इस सोने को लेकर नागपुर जाने के लिए निकला था। तस्कर के पास से 3.33 किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। बिस्किट कई साइज के हैं, जिसमें एक का साइज मोबाइल फोन जितना है। सोने की कीमत 1.65 करोड़ आंकी जा रही है। टीम ने जिस व्यक्ति को पकड़ा है। उसने अपनी कमर में एक कपड़े की पट्टी के भीतर सोने के बिस्किट फंसा रखे थे। जिसे कपड़ों के अंदर बेल्ट की तरह अपनी कमर पर बांध रखा था। तलाशी में जब शख्स ने अपनी कमर से यह 1.65 करोड़ की बेल्ट उतारी और सोने के बिस्किट बाहर निकाले तो अफसर भी हैरान थे।
डीआरआई को मिले सिंडिकेट के 5 बड़े नाम
तस्करी के एक मामले में डीआरआई की टीम को सिंडिकेट के 5 बड़े नाम भी मिले हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोने की डील हवाला के जरिए हुई और बड़ा पेमेंट बांग्लादेश स्थित इस सिंडिकेट के सरगना को भेजा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिसे डीआरआई की टीम ने पकड़ा वो हावड़ा से नागपुर जा रहा था। अब टीम इस तस्कर से पूछताछ कर रही है। रेड की कार्रवाई में रायपुर डीआरआई की टीम ने भी अफसरों का सपोर्ट किया। खबर है कि इस तस्कर से मिली टिप के मुताबिक डीआरआई की टीम रायपुर, महाराष्ट्र और बंगाल के कुछ ठिकानों पर दबिश दे सकती है। तस्कर के आका की तलाश अफसरों को है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...