Google Analytics Meta Pixel नशा करने से मना किया तो युवक की चाकू मार हत्या की - Ekhabri.com

नशा करने से मना किया तो युवक की चाकू मार हत्या की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरेराह युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। नशेड़ी युवक के साथ मोहल्ले के ड्राइवर युवक से पुरानी रंजिश थी। गुरुवार की देर शाम उनके बीच फिर से विवाद हो गया। इस दौरान नशेड़ी युवक ने चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मूलत: मुंगेली जिले के लालपुर क्षेत्र के ग्राम हरनाचाकर निवासी डोमनदास मानिकपुरी कोटवार है। उसके पत्नी व सात बेटे सरकंडा के अशोक नगर मुरुम खदान के पास रहते हैं। बड़ा बेटा बल्ला दास मानिकपुरी (37) ड्राइवर का काम करता था। मोहल्ले के ही युवक बब्बू साहू से उसका पुराना विवाद था। गुरुवार की शाम बल्ला काम कर घर लौट रहा था। तभी मोहल्ले में उसे बब्बू साहू मिल गया। बब्बू नशे में था। उसने बल्ला को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। बल्ला ने मोहल्ले में विवाद करने से मना किया। इतने में युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू निकाल लिया और उसे पेट में वार कर दिया। इस हमले में खून से लथपथ बल्ला जमीन में गिर गया। फिर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। इधर, हमलावर युवक भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर भाइयों ने मिलकर उसे इलाज के लिए सीआईएमएस पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मरने वाले युवक बल्ला के भाइयों ने बताया कि छह माह पहले भी आरोपी बब्बू साहू के साथ उनका विवाद हुआ था। वह मोहल्ले में नशा कर आए दिन विवाद करता था। उस समय भी मारपीट व गाली-गलौज करने की सूचना पुलिस को दी गई थी। तब सूचना पर पुलिस आई और आकर चली गई। उस समय आरोपी युवक बब्बू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उस समय पुलिस सख्ती दिखाती तो आरोपी बब्बू का हौसला नहीं बढ़ता।
टीआई बोले मोहल्ले में नशा करने से मना करने की हत्या
टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बब्बू साहू आदतन नशेड़ी था। घटना के समय बल्ला ने उसे नशा करने से मना किया, तब बब्बू ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। देर रात आरोपी बब्बू साहू को पुलिस ने मोहल्ले में ही घूमते पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की इस घटना में मृतक बल्ला दास मानिकपुरी की पत्नी रूखमणी मानिकपुरी का सुहाग उजड़ गया। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। बल्ला के छोटे-छोटे तीन बच्चे भी हैं। जिनमें 15 साल का राजा मानिकपुरी बड़ा है। लकी (10) और रीना (8) की है। पिता की मौत की खबर सुनकर मासूम बच्चे भी सदमे में है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...