Google Analytics Meta Pixel कोविड का दूसरा टीका क्यों जरूरी है,विषय पर स्कूली बच्चों के बीच निबन्ध प्रतियोगिता 24 एवं 25 जनवरी को - Ekhabri.com

कोविड का दूसरा टीका क्यों जरूरी है,विषय पर स्कूली बच्चों के बीच निबन्ध प्रतियोगिता 24 एवं 25 जनवरी को

जन जागरूकता के लिए कलेक्टर डोमन सिंह की पहल
रायपुर। बलौदाबाजार कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार जिले में कोरोना टीकाकरण के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में स्कूली बच्चों के बीच 24 एवं 25 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निबन्ध का विषय – कोविड का दूसरा टीका लगाना क्यों जरूरी है, रखा गया है। बच्चे अपने घर पर निबंध लिखकर निर्धारित तिथि पर स्कूलों में जमा करेंगे। प्रतियोगिता प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्तर तक चार वर्गों में होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव ने इस संबंध में बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी अपने घर में निबंध का लेखन कर निर्धारित तिथि के भीतर अपने विद्यालय में जमा करेंगे। जिसका मूल्यांकन संबंधित संस्था के शिक्षकों द्वारा किया जावेगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 12 तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जावेगा। निबंध प्रतियोगिता चार स्तरों क्रमश: प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल स्तर पर होगा। प्राथमिक स्तर पर संबंधित विद्यालय के केवल कक्षा पांचवीं के सभी विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी। उच्च प्राथमिक स्तर पर संबंधित विद्यालय के कक्षा छ: से आठ तक के सभी विद्यार्थियों, हाई स्कूल स्तर पर संबंधित विद्यालय के कक्षा 9 एवं 10 के सभी विद्यार्थियों एवं हायर सेकण्डरी स्तर पर संबंधित विद्यालय के कक्षा 11 एवं 12 के सभी विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी। सभी स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का विषय कोविड – 19 टीकाकरण का दूसरा डोज जरूरी क्यों है” पर आधारित होगा।
31 जनवरी को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
जिला मिशन समन्वयक आर.सोमेश्वर राव ने प्रतियोगिता हेतु निर्धारित समयावधि बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा निबंध प्रतियोगिता लेखन दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 2022 को, विद्यालय में निबंध लेखन जमा दिनांक 27 जनवरी 2022 एवं दिनांक 28 जनवरी2022 को, विद्यालय स्तर पर निबंध लेखन का मूल्यांकन दिनांक 29 जनवरी2022 तक एवं विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा दिनांक 31 जनवरी 2022 को की जावेगी। संकुल अंतर्गत संचालित शालाओं के संस्था प्रमुख प्रतियोगिता आयोजन संबंधी प्रतिवेदन संकुल केन्द्र में दिनांक 1 फरवरी 2022 को जमा करेंगे। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता संपन्न कराने उपरांत संकुल स्तर पर 4 फरवरी से 8 फरवरी 2022 तक, विकासखण्ड स्तर पर 10 फरवरी से 12 फरवरी 2022 तक तथा जिला स्तर पर 15 फरवरी से 18 फरवरी 2022 तक संपन्न होगा। प्रत्येक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जावेगा। विद्यार्थी अपने घर में केवल एक बार निबंध लेखन कर निबंध को विद्यालय में जमा करेंगे। उसके बाद उन्हे पुन: निबंध लेखन की आवश्यकता नही होगा। संकुल/विकासखण्ड/जिला स्तर पर विद्यार्थियों के निबंध लेखन का केवल प्रदर्शन होगा। जिसका मूल्यांकनकतार्ओं द्वारा तुलनात्मक मूल्यांकन किया जावेगा। सभी स्तर के विद्यार्थियों के निबंध प्रतियोगिता लेखन पर 10 अंक निर्धारित किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...