Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आप किसी नये वाहन को खरीदने पर विचार बना सकते हैं और आपकी वह अभिलाषा भी पूरी होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी संबंधित मुद्दा लंबे समय से विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसमें भी जीत मिल सकती है। आज आप यदि किसी नए कार्य को भी करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपकी माताजी की सेहत लंबे समय से खराब चल रही है, तो उनकी सेहत में भी सुधार आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप व्यवसाय की किसी नई योजना को लांच करने में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको संतान के किसी परीक्षा के परिणाम से आने से प्रसन्नता रहेगी, क्योंकि उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें उनकी समस्याओं को भी सुनकर आप उनका हल निकालेंगे। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले, तो बेहतर रहेगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं और किसी नई नौकरी के लिए तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति को दिलाने वाला रहेगा, जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी में कार्यरत हैं उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, जिसके कारण उनका मन थोड़ा दुखी रहेगा। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे और अपने रूठे जीवन साथी को मना कर कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आपके ऊपर लोगों की बातों का कोई असर नहीं होगा, जो लोग पिछले समय से कर्जे में चल रहे थे, वह आज अपने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण वह अपने आपको रिलैक्स भी महसूस करेंगे। आज आपको कोई बीते दिनों की याद आ सकती है, जिसके कारण आप भावुक रहेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने की उम्मीद बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन विदेशों में कारोबार कर रहे लोगों के लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आज आपको कोई सुखद परिणाम सुनने को मिल सकता है। यदि आप पिछले दिनों से कुछ परेशानियों से घिरे थे, तो आज आपको उनसे भी निजात मिल सकती है, क्योंकि आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी होगी, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको उसमें घबराना नहीं है व धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने परिवार के सदस्यों को हिम्मत दे पाएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि : आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में कई अन्य क्षेत्रों से धन लाभ हो सकता है, जो लोग छोटे व्यापारी हैं, यदि उन्होंने पिछले कुछ समय पहले अपने धन का निवेश किया था, तो वह आज उन्हें लाभ दिलवा सकता है, लेकिन सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज धन का निवेश सोच समझकर करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज किसी नौकरी के मिलने से आपको उनके करियर की चिंता थोड़ी कम होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।

तुला राशि : आज आपके मन में कुछ बेवजह की चिंताए रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि कोई आइडिया आये, तो आपको उसे किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके शत्रु के रूप में भी हो सकते हैं और वह उनके सीनियर से उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उनकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि रूक सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत व खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने आसपास में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा दुखी रहेगा, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आज आपको अपने व्यापार में किसी को साझेदार बनाना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति को ही बनाए, तभी वह आपको लाभ दिलवा सकेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आज आपको कुछ करियर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आप अपने करीबी से बातचीत करके उनसे बाहर निकालने का मौका मिलेगा। यदि आप अपनी संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके शत्रु आपकी प्रशंसा को देखकर आप से चिढेगे, जिसके कारण वह आपको परेशान करने की भी कोशिश कर सकते हैं। आज आप उनसे बच कर रहना होगा। यदि आपका अपने भाई बहनों से रिश्तो में कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह सुलझेगा और आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको कुछ पुरानी यादें भी आएगी। आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने से आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र के मिलने से प्रशंसा बनी रहेगी, जिनसे आप अपने कुछ गिले-शिकवे भी दूर करेंगे। व्यापार में आज आपको छुटपुट लाभ के अफसरों को पकड़ना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा, क्योंकि आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको यदि साले व बहनोई से कोई वाद-विवाद होगा, तो आप उसे बातचीत के दौरान ही सुलझा लें, नहीं तो बाद में वह लंबा खिंच सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं, तो आज उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने मन की भावनाओं को अपने माता-पिता से व्यक्त करेंगे, तो बहुत अच्छे से हल कर पाएंगे, जिसके कारण वह आपको कोई सलाह मशवरा भी दे सकते हैं, लेकिन आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, जिसमें उनको किसी भी बात को दिल से नहीं लगाना है। यदि कोई बात होगी, तो उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी वह व्यापार में लाभ कमा पाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...