Google Analytics Meta Pixel अपराधियों का सिडिंकेट नहीं चाहता योगी सत्ता में लौटें - Ekhabri.com

अपराधियों का सिडिंकेट नहीं चाहता योगी सत्ता में लौटें

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सक्रिय मोस्ट वांटेड अपराधियों ने अब अंतरराज्यीय सिंडिकेट बना लिया है। जेल के अंदर और बाहर ये अपराधी दिन-प्रतिदिन एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं और अपना आपराधिक तंत्र मजबूत कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के पास जानकारी है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुख्यात आपराधिक गिरोहों के सरगनाओं को फूटी आंख नहीं सुहाते। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी ये आपराधिक गिरोह के सरगना प्रयास में जुटे हैं कि किसी तरह भाजपा फिर से सत्तारूढ़ नहीं हो। इसके लिए आपराधिक गिरोह प्रयास में जुटे हैं, मगर फिलहाल ये सरगना उत्तर प्रदेश से बाहर हैं, इसलिए कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। बावजूद इसके ये अपराधी कुछ नेताओं को जितवाने के लिए अपना धनबल भी उत्तर प्रदेश भेज रहे हैं।

कुख्यात अपराधी लारेंस बिश्नोई के अंतरराज्यीय सिंडिकेट बनाने के प्रयास सफल हुए तो अब इस सिंडिकेट से कोई गिरोह अलग नहीं होना चाहता। इसकी वजह यह है कि इसमें अब क्षेत्र, इलाके या आपराधिक गिराहों के बीच होने वाली रंजिश जैसा कोई मसला नहीं है। सब केवल पैसे के लिए काम करते हैं। इंटरनेट और बेहतर संचार माध्यमों से आपराधिक गिरोहों के बीच आपसी संवाद और संपर्क बढ़ रहा है तथा पुरानी रंजिश धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। पुलिस के लिए अपराधियों का इस तरह मेल-मिलाप सिरदर्दी बन रहा है। इसकी दो वजह बताई जा रही हैं। एक तो आपसी संपर्क के आधार पर ये गिरोह एक-दूसरे की मदद किसी भी हद तक करते हैं। दूसरे इनके बीच फूट नहीं होने के कारण पुलिस इनका नेटवर्क नहीं तोड़ पाती।
लारेंस बिश्नोई इस समय उत्तर क्षेत्र के पांच राज्यों और केंद्र शासित चंडीगढ़ में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इसकी आपराधिक सत्ता को फिलहाल किसी से कोई चुनौती नहीं मिल रही है। इसका कारण है कि लारेंस के साथ काला राणा, काला जठेड़ी और पंजाब के गोल्डी बरार खुलकर हैं। गोल्डी बरार तो लारेंस की तर्ज पर ही फेसबुक पर किसी भी हत्या या अन्य अपराध की जिम्मेदारी लेता है। कुख्यात अपराधी काला राणा भी इस समय थाईलैंड में भारतीय पुलिस के कब्जे में है। शीघ्र ही काला राणा भारत लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि काला राणा की तरफ से ही यह जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली है कि लारेंस की अगुआई में अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोहों का सिंडिकेट बन चुका है। इनका काम रंगदारी, मादक पदार्थों की तस्करी कराना, जमीन-मकान-दुकान पर कब्जा करवाने से लेकर शार्प शूटर के माध्यम से हत्या करवाना है।
अंबाला में मोहित राणा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पंजाब के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी अपने फेसबुक पेज पर ली। साथ ही गोल्डी ने यह भी कहा कि मोहित राणा और उसके साथी का काम तमाम उसने अपने बड़े भाई काला राणा के कहने पर की। इतना ही नहीं, यह पोस्ट गोल्डी ने लारेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, जग्गू भगावनपुरिया व संपत्त नेहरा को टैग की। इससे खुफिया तंत्र की जानकारी और पुख्ता हुई।
बड़े आपराधिक गिरोहों की सक्रियता से कई नई जानकारियां मिल रही हैं। ये गिरोह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली भाजपा सरकार की वापसी न हो इसके लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बड़े आपराधिक गिरोह का कोई सरगना उत्तर प्रदेश्ा में नहीं है, इसलिए ये सभी दूसरे प्रदेशों से ही अपने प्रयास कर रहे हैं। इन गिरोह के सरगना आपस में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बना चुके हैं। इस सिंडिकेट को निष्प्रभावी बनाने के लिए पांचों राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के प्रतिनिधि अधिकारियों की एक संयुक्त टास्क फोर्स बनाने का भी सुझाव दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...