Google Analytics Meta Pixel कोरोना-24 घंटे में प्रदेश में 23 मौतें; 4 हजार 914 नए संक्रमित मिले - Ekhabri.com

कोरोना-24 घंटे में प्रदेश में 23 मौतें; 4 हजार 914 नए संक्रमित मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों ने डरा दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 23 लोगों की जान कोरोना के कारण गई। इसी दिन 4 हजार 914 नए संक्रमित मिले। इसमें सबसे ज्यादा पॉजिटिव 1 हजार 156 मरीज रायपुर में मिले हैं। मौतों के मामले में तीसरी लहर में यह सबसे बड़ा नुकसान है। पिछले एक महीने में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में मौत नहीं हुई थी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। हालांकि विभाग का कहना है कि जिनकी मौत हुई है उनमें से 18 लोगों को दूसरी बीमारियां भी थीं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 47 हजार 30 सैंपल लिए थे। जिन 23 लोगों की मौत हुई, उनमें से 6 दुर्ग जिले से हैं। 3 मरीज बालोद के, 2-2 मरीज रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव के हैं। बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबाऔर बस्तर के 1-1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है, मरने वालों में 18 दूसरी बीमारियों से ग्रसित अथवा दुर्घटनाओं के शिकार लोग थे। केवल 5 मौतों की प्रमुख वजह कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है।
किसी जिले में भी 1000 मरीज नहीं मिले
पिछले दो पखवाड़े में यह पहली बार हुआ है कि किसी जिले में हजार से अधिक नए मरीज नहीं मिले। सबसे संक्रमित जिले रायपुर में भी नए मरीजों की संख्या 957 हो गई। दुर्ग में 710 नए मरीज मिले। जांजगीर-चांपा में 321, रायगढ़ में 197, कांकेर में 175 और बस्तर में 169 नए मरीजों का पत चला है। इधर बिलासपुर में 168, कोरबा में 165, कोण्डागांव में 148 और सरगुजा में 136 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...