Google Analytics Meta Pixel बिजली कंपनी की भर्ती परीक्षा 21 फरवरी से - Ekhabri.com

बिजली कंपनी की भर्ती परीक्षा 21 फरवरी से

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में परिचारक (लाइन) की भर्ती के लिये 21 फरवरी से दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके लिये रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर के क्षेत्रीय मुख्यालय कार्यालयों को केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा जनवरी में ही होनी थी, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इसे टाल दिया गया था। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने बताया, परिचारक (लाइन) के तीन हजार पदों के लिये एक लाख 36 हजार आवेदन आए हैं। कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी बनाए रखने की बाध्यता को देखते हुए प्रथम चरण में टेक्निकल मेरिट लिस्ट के आधार पर 3 हजार 450 आवेदक को आमंत्रित किया गया है। उन्हें उनके निवास के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। यदि पदों की पूर्ति प्रथम चरण में नहीं हो पाती तो दस्तावेजों के सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए टेक्निकल मेरिट लिस्ट के अनुसार द्वितीय चरण में पात्र उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजा जाएगा।
बस्तर-सरगुजा में ही 572 पदों पर भर्ती
अधिकारियों ने बताया, परिचारक लाइन के लिए जगदलपुर में 261 पद, अंबिकापुर में 305 पदों पर भर्ती होनी है। प्रदेश के शेष पांच क्षेत्रों में 2 हजार 434 पदों में भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए ओबीसी के लिए 479, अनुसूचित जाति के लिए 334 और अनुसूचित जनजाति के लिए 813 पदों पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। भर्ती में 1374 पद अनारक्षित रखे गए हैं।
अगस्त-सितम्बर से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
बिजली कंपनी में परिचारक (लाइन) की भर्ती प्रक्रिया अगस्त-सितम्बर 2021 से शुरू हुई थी। कंपनी ने 10वीं पास युवाओं से आनलाइन आवेदन मंगाए थे। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में वहां के मूल निवासियों को ही आवेदन की पात्रता थी। वहीं रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और राजनांदगांव के पदों के लिए छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के मूल निवासियों के आवेदन की छूट थी।
**

Read Also  राज्य के 27 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

 

/*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...