Google Analytics Meta Pixel नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया - Ekhabri.com

नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया

घुमाने के बहाने ले जाकर किया रेप, फिर करने लगा ब्लैकमेल; अब गिरफ्तार
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था। फिर घुमाने के बहाने उसे ले गया और उससे रेप किया। उसी दौरान युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और लड़की को ये कहते हुए ब्लैकमेल करने लगा कि मुझसे शादी कर लो, नहीं तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। जब लड़की नहीं मानी तो उसने ऐसा ही किया और उस अश्लील वीडियो को युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षत्र का है। पुलिस ने आरोपी युवक को अब गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 17 साल की लड़की का बागबहरा के रहने वाले मो.आलम (20) से पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों कॉलेज में साथ में इअ प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। दोनों के बीच मुलाकात भी होती थी। इस बीच करीब एक महीने पहले मो.आलम लड़की को अपने साथ घुमाने के लिए महासमुंद लाया था। यहां वो उसे एक लॉज में भी ले गया था।
कई लोगों ने देख लिया वीडियो
बताया गया कि लॉज में ले जाने के बाद उसने लड़की से रेप किया और उसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों वापस घर आ गए थे। पता चला है कि घटना के बाद युवक ने लड़की को ये कहते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि मुझे शादी कर लो, नहीं तो मैं ये वीडियो वायरल कर दूंगा। लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। फिर भी मो.आलम उसे जबरदस्ती परेशान करता रहा। बार-बार उस पर दबाव बनाता रहा की शादी कर ले। इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। इस बीच लड़के ने इंस्टाग्राम पर उसका अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसे कई लोगों ने देख भी लिया। हालांकि बाद में आरोपी ने वीडियो को वहां से डिलीट कर दिया था।
वीडियो देखने पर परिजन को मिली जानकारी
जानकारी मिली है कि जिस वीडियो को लड़के ने वायरल किया था, उस वीडियो को लड़की के परिजन ने भी देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने लड़के से इस बात की जानकारी ली और इस मामले में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...