राज्य सरकार ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली और नगरीय निकाय से जुड़ी शिकायतों के लिए बनाई अफसरों की टीम
रायपुर। राज्य सरकार ने पांच विभागों में जन शिकायतों के आनलाइन निपटारे और निगरानी के लिए अफसरों की एक अलग टीम को गठन किया है। इन पांच विभागों में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग शामिल हैं। एक मार्च से यह मॉनीटरिंग सेल काम करने लगेगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद इस टीम के समन्वयक होंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, गृह विभाग की विशेष सचिव नेहा चम्पावत, राजस्व विभाग की संयुक्त सचिव हिना अनिमेश नेताम और सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष टिकरिहा इस टीम के सदस्य होंगे। यह टीम आॅनलाइन जन शिकायत के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की निगरानी करेगी। कार्रवाई आदि की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव को देगी। यह शिकायतों की मॉनिटरिंग के अलावा, योजनाओं का लाभ उठा रहे लोगों का फीडबैक भी जुटाएगी। यह टीम तय समय में योजना को प्रारंभ करने के लिए कार्रवाई भी करेगी। सरकार का कहना है, भविष्य में अन्य विभागों को जोड़ने की पहल भी होगी। एक समय सीमा के बाद इस मॉनिटरिंग टीम को खत्म कर दिया जाएगा। उसके बाद निगरानी व्यवस्था संचालन जन शिकायत निवारण विभाग से कराने की तैयारी है।
सबसे अधिक शिकायतें इन्हीं विभागों में
जन शिकायत निवारण विभाग के अफसरों ने बताया, सरकार ने घर बैठे आॅनलाइन शिकायत की व्यवस्था बनाई है। उसका फायदा तभी तक जब लोगों को उन शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी घर बैठे ही मिल जाए। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस, बिजली और नगरीय निकायों के ही हैं। ऐसे में पहले इन विभागों की शिकायतों के लिए अलग टीम बनी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...