Google Analytics Meta Pixel 26,275 करोड़ रुपये से होगा पुलिस आधुनिकीकरण - Ekhabri.com

26,275 करोड़ रुपये से होगा पुलिस आधुनिकीकरण

बड़े पैमाने पर पुलिस बल में सुधार योजना (एमपीएफ) को जारी रखने के लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2025-26 तक पांच साल के लिए 26,275 करोड़ रुपये मंजूर किए हैैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि योजना में जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों व नक्सली इलाकों में सुरक्षा संबंधी खर्च; नई बटालियनों का गठन, हाई-टेक फोरेंसिक प्रयोगश्ाालाओं का विकास और जांच की अन्य सुविधाएं शामिल हैैं।
यह मंजूरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण व कामकाज में सुधार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल को आगे बढ़ाती है। इस योजना में आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और पुलिस द्वारा आधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाने का प्रविधान किया गया है। देश्ा में मजबूत फोरेंसिक व्यवस्था का विकास करके मादक द्रव्यों के नियंत्रण और आपराधिक न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए राज्यों को सहायता भी प्रदान की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर, उग्रवाद प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा से जुड़े खर्च के लिए 18,839 करोड़ रुपये का केंद्रीय आवंटन किया गया है। राज्य पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार 4,846 करोड़ रुपये देगी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैज्ञानिक और समयबद्ध जांच में सहायता के लिए स्वतंत्र उच्च गुणवत्ता वाली फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के विकास के लिए 2,080.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
बयान के मुताबिक, नक्सलवादियों या वामपंथी चरमपंथियों से लड़ने के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्ययोजना लागू करने से नक्सली हिंसा की घटनाओं में तेजी से कमी आई है। इन उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए 8,689 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ नक्सलवादियों से जुड़ी छह योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है। इन योजनाओं में नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिलों और चिंता वाले जिलों के लिए विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) शामिल हैै।
इंडिया रिजर्व बटालियन या स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियनों के गठन के लिए 350 करोड़ का केंद्रीय आवंटन किया गया है। मादक द्रव्यों के नियंत्रण्ा में राज्यों व केंद्र श्ाासित प्रदेश्ा की सहायता के लिए केंद्रीय योजना के तहत 50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...