पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उन्मादी भीड़ ने ईश निंदा के आरोपित को पुलिस से छीनकर पत्थर बरसा मार डाला और उसके शव को पेड़ से लटका दिया। करीब ढाई महीने के भीतर दूसरी बार हुई ऐेसी बर्बर वारदात ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। गत दिसंबर की शुरुआत में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के समर्थकों ने श्रीलंकाई नागरिक व सियालकोट के एक कपड़ा फैक्ट्री के महाप्रबंधक प्रियंता कुमारा की भी ईश निंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और उनके शव को सड़क पर रखकर जला दिया था।
पुलिस ने बताया कि वारदात खानेवाल जिले के जंगल डेरावाला गांव में हुई, जहां मगरिब (शाम) की नमाज के बाद सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। लोगों को उद्घोषणा के जरिये बताया गया था कि एक व्यक्ति ने पवित्र कुरान के कुछ पन्नों को फाड़कर जला दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात से पहले पुलिस गांव में पहुंच गई थी, लेकिन भीड़ उन पर भारी पड़ गई। भीड़ ने आरोपित को थाना प्रभारी की हिरासत से छीन लिया।
पुलिस अधिकारी मुहम्मद आमीन ने बताया, ‘जंगल डेरावाला गांव स्थित मस्जिद शाहमुकीम मौजा में 300 लोग इकट्ठा हुए थे। भीड़ ने अधेड़ उम्र के आरोपित को पेड़ से बांध दिया और उस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। मौत होने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया।” आमीन ने कहा, ‘पुलिस ने घायल आरोपित को दोबारा हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन भीड़ भारी पड़ गई। जब उसके शव को पेड़ से उतारने की कोशिश की गई तो भीड़ ने धार्मिक नारे लगाते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।”
पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक राव सरदार अली खान ने मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर को घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। इसके अनुसार 33 संदिग्ध और 300 अज्ञात के खिलाफ गंभीर अपराध व आतंकवाद की विभिन्न् धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 62 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने वारदात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में विफल रहने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...