Google Analytics Meta Pixel शीघ्र ही बेहतर सुविधाओं से युक्त व्यवस्थित होगा जगदलपुर का अंतर्राज्यीय बस स्टैंड - Ekhabri.com

शीघ्र ही बेहतर सुविधाओं से युक्त व्यवस्थित होगा जगदलपुर का अंतर्राज्यीय बस स्टैंड

जगदलपुर । जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से बस्तर की हृदय स्थली जगदलपुर का अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड शीघ्र ही बेहतर सुविधाओं से युक्त व्यवस्थित एवं आदर्श स्वरूप में विकसित होने जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल के मंशानुरूप नगर पालिका निगम, परिवहन एवं संबंधित विभागों के द्वारा इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल ने आज मौके पर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम जगदलपुर दिनेश नाग, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव बतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि जगदलपुर बस स्टैण्ड में समुचित संख्या में यात्री बसों का पार्किंग सुनिश्चित हो सके, इसके लिए बस स्टैण्ड में टर्मिनल के पीछे स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी क्वार्टर एवं कैम्प को हटाकर मसगांव में व्यवस्थापित करने का प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस स्थान में निर्माण कार्य के पूरा हो जाने पर लगभग 30 बसों की पार्किंग की व्यवस्था समुचित रूप से सुनिश्चित हो सकेगी। कलेक्टर रजत बंसल के विशेष प्रयासों से बस स्टैण्ड के पिछले हिस्से में लाल चर्च की ओर की मार्ग भी प्रारंभ हो गया है। इस मार्ग पर यात्रियों एवं बसों के सुचारू आवागमन हेतु मार्ग को चैड़ीकरण एवं व्यवस्थित भी किया गया है। कलेक्टर रजत बंसल ने निरीक्षण के दौरान बस स्टैण्ड के विस्तारीकरण के कार्य के अन्तर्गत टर्मिनल के पीछे हटाए गए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी क्वार्टर एवं कैम्प के स्थान पर चल रहे निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। जिससे इस स्थान पर बिना किसी बाधा के 30 बसों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।बंसल ने आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल को शीघ्र ही बस स्टैण्ड प्रबंधन समिति का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रबंधन समिति में जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ-साथ व्यापारियों बस एवं ऑटो आपरेटरों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जिससे इसका बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित हो सके। बंसल ने अधिकारियों को इस अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में विभिन्न स्रोतों से होने वाले आय को सुरक्षित रखने हेतु अलग से खाता संचालन करने के निर्देश भी दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...