रायपुर। गंभीर बीमारियों में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए इलाज का खर्च वहन करना मुश्किल होता है, ऐसे में राज्य सरकार द्वारा हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित दुर्गम इलाकों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम हर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच बनाने में जुटी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि 11 गांवों के प्रत्येक परिवार के सदस्यों का हेल्थ आई.डी.कार्ड बनाया जा चुका है। हेल्थ कार्ड के जरिए अब ग्रामीण डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य स्वास्थगत योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत शासकीय या निजी अस्पतालों में पात्रतानुसार नि:शुल्क उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
इन गांवों में 100 प्रतियात बनाए गए हैं कार्ड
जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दीपेश दीवान ने बताया कि सुकमा विकासखण्ड से कोसाबन्दर, छिन्दगढ़ के गांवों बड़ेगुरबे, भण्डाररास, बोदारास, चिपुरपाल, छोटेगुरबे, चूआपाल और कोण्टा विकासखण्ड के 4 गांवों रामाराम, सिंगनमडगु, वेंकटपाल और वेंकटपुरम ग्राम में 100 प्रतिशत परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। इसके साथ ही सुकमा के 6, छिन्दगढ़ के 14 और कोण्टा के 1 गांव में 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए एवं अन्य राशन कार्ड धारी परिवारों को 50 हजार तक की चिकित्सा सुविधा राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में प्रदान की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को राज्य स्तर तथा प्रदेश के बाहर स्थित तथा योजनांतर्गत पंजीकृत सुपर स्पेशिलिटी एवं मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सालयों में अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि हेल्थ कार्ड के जरिए कई तरह की बीमारियों की स्क्रीनिंग को शामिल किया गया है, जिसमें बी.पी., मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, हदय रोग, बच्चों के दिल की गंभीर बीमारी एवं अन्य जटिल रोगों के साथ अन्य कई बीमारियों को शामिल किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...