Google Analytics Meta Pixel अंदरूनी धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र को मिलेगी आवागमन की सुविधा: बेचापाल से भोपालपटनम बस सेवा शुरू - Ekhabri.com

अंदरूनी धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र को मिलेगी आवागमन की सुविधा: बेचापाल से भोपालपटनम बस सेवा शुरू

विधायक सहित डीआईजी सीआरपीएफ और कलेक्टर एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया बस
को रवाना
रायपुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र बेचापाल से भोपालपटनम के लिए आज बस सेवा शुरू हुई। इस मौके पर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी, डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप एवं सीईओ जिला पंचायत रवि साहू ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। वहीं सभी ने ग्रामीणों के साथ बस में सवार होकर बेचापाल से चेरली तक सफर किया। उक्त बस सेवा शुरू होने से अब धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र के एक बड़ी आबादी को तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय तक आवागमन सुविधा मिलेगी। इस दौरान मिरतुर से भैरमगढ़ बाजार आने वाले ग्रामीण सोमलू कड़ती, सुखराम माड़वी, दिलीप कड़ती, सुनीता माड़वी आदि ने बस में सवार होकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एक निर्धारित समय पर बस चलने से आने-जाने के लिए दिक्कत दूर होगी। वहीं हाट-बाजार सहित अन्य जगह पर कृषि उपज, साग -सब्जी और वनोपज विक्रय के लिए भी सुविधा होगी। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण ईलाकों को जोड़ने के लिए डीएमएफ मद से क्रय इस बस का संचालन जनपद स्तरीय परिवहन समिति के द्वारा की जा रही है। इस बस सेवा के शुरू होने से मिरतुर ईलाके के ग्रामीणों ने प्रसन्न होकर इसे सराहनीय पहल निरूपित किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष दशरथ कुंजाम सहित अन्य पंचायत पदाधिकारी, पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारी और सीईओ जनपद पंचायत जेआर अरकरा, विकास विस्तार अधिकारी सहित राजेन्द्र बालेंन्द्र तथा मैदानी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Read Also  भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण


Read Also  लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, इस दिन होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...