Google Analytics Meta Pixel पंजाब चुनाव: 1304 में से 315 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले - Ekhabri.com

पंजाब चुनाव: 1304 में से 315 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी भी लड़ रहे चुनाव
नई दिल्ली। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा हैं। इस बार कुल 1304 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। सबसे ज्यादा लुधियाना की 14 सीटों पर 175, अमृतसर की 11 सीटों पर 117 और पटियाला की आठ सीटों पर 103 प्रत्याशी मैदान में हैं। पंजाब में चुनाव लड़ रहे 1304 में से 315 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। इनमें 218 ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के 68 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं। दागियों को टिकट देने में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। आम आदमी पार्टी के 50 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी और चौथे पर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) है। भाजपा के 38 प्रतिशत और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के 29 प्रतिशत प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस सूची में पांचवे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी और छठवें पर कांग्रेस है। बसपा ने 15 प्रतिशत और कांग्रेस ने 14 प्रतिशत दागियों को टिकट दिया है।
-दो रेप के आरोपी, चार हत्या के
15 प्रत्याशियों पर महिलाओं के ऊपर अत्याचार से जुड़े आरोप लगे हैं। दो प्रत्याशियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। इनमें लुधियाना के आत्मनगर से लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह और लुधियाना साउथ से इसी पार्टी के प्रत्याशी बलविंदर सिंह का नाम शामिल है। चार प्रत्याशियों पर हत्या के आरोप हैं। चुनाव लड़ रहे 33 प्रत्याशियों ने बताया कि उनपर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। 57 सीटें ऐसी हैं, जो संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र की सूची में है। मतलब यहां चुनाव लड़ रहे तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इन चार प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा मुकदमे
सिमरजीत सिंह : लुधियाना के आत्मनगर सीट से लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सिमरजीत सिंह पर सबसे ज्यादा 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 44 अलग-अलग धाराओं में ये मामले दर्ज हैं। सिमरजीत पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, छेडख़ानी जैसे गंभीर आरोप भी हैं।
शीतल अंगुरल : जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुरल पर नौ मामले चल रहे हैं। सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशियों की सूची में शीतल दूसरे नंबर पर हैं। इनके ऊपर हत्या के प्रयास, अपहरण, आगजनी जैसे आरोप लगे हैं।
. सुखबीर सिंह बादल : शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल पर कुल सात मामले दर्ज हैं। 27 अलग-अलग धाराओं में दर्ज इन मामलों में 10 गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। सुखबीर सिंह पर चोरी, धोखाधड़ी, कोर्ट के ऑर्डर में फर्जीवाड़ा करने जैसे आरोप लगे हैं।
वरदेव सिंह : फिरोजपुर के गुरु हर साही सीट से चुनाव लड़ रहे वरदेव सिंह भी दागी प्रत्याशियों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। वरदेव के ऊपर कुल सात मुकदमे हैं। हत्या के प्रयास, धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...