Google Analytics Meta Pixel शराब पार्टी करने के बाद BMW से रेस, ट्रक से टक्कर में 6 छात्रों की मौत - Ekhabri.com

शराब पार्टी करने के बाद BMW से रेस, ट्रक से टक्कर में 6 छात्रों की मौत

Dehradun Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते मंगलवार (12 नवंबर) की रात को हुए एक भयानक सड़क हादसे में 6 दोस्तों की जान ले ली. इस एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त हो गई टोयोटा इनोवा कथित तौर पर एक ट्रक से टकराने से कुछ समय पहले 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बीएमडब्ल्यू के साथ रेस लगा रही थी. बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान, एसयूवी में सात लोग सवार थे. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि युवक काफी स्पीड से गाड़ी चला रहे थे.

 

सूत्रों के अनुसार, सभी की उम्र 25 साल से कम थी. जहां गाड़ी सवार देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपनी स्पीड कम नहीं की. जब ट्रक सड़क पर आया और चौराहे से लगभग गुजर चुका था, तो कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अभी तक पीछा करने के पहलू पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि दुर्घटना से पहले 500-700 मीटर तक कार को तेज स्पीड से चलते हुए देखा गया था.

 

एक्सीडेंट से पहले शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

 

इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पीड़ितों को शराब पीते हुए दिखाया गया है. इस एक्सीडेंट में जीवित बचे एकमात्र शख्स सिद्धेश अग्रवाल (25) ने कथित तौर पर अपनी नई कार का जश्न मनाने के लिए पार्टी आयोजित की थी. उसे शहर के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पीड़ित एक निजी कॉलेज के छात्र थे. हालांकि, इस मामले में अभी तक देहरादून पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि वे कहां जा रहे थे और क्या वे नशे में थे?

Read Also  शेयर बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्स 365 अंक गिरकर 64,886 पर बंद

 

जानिए क्या है पूरा मामला?

 

बताया जा रहा है कि गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी की छत और दो पीड़ितों के सिर धड़ से अलग हो गए थे. जबकि, अन्य लोग क्षतिग्रस्त कारों के अंदर कुचले हुए पाए गए और कुछ के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे. वहीं, पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कुणाल कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल (24), ऋषभ जैन (24), नव्या गोयल (23), कामाक्षी (20) और गुनीत (19) के तौर पर की थी. वहीं, ये पांचों देहरादून के रहने वाले थे. जबकि,कुणाल कुकरेजा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था. इस दौरान गाड़ी को काटकर छात्रों के शव और घायलों को बाहर निकाला गया था. बताया जा रहा है कि पीड़ित एक निजी कॉलेज के छात्र हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *