Google Analytics Meta Pixel लखीमपुर खीरी में 63.47% उन्नाव में कम 54.87% हुआ मतदान - Ekhabri.com

लखीमपुर खीरी में 63.47% उन्नाव में कम 54.87% हुआ मतदान

लखनऊ। यूपी विधानसभा के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हुई। 58.08% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 63.47% वोट लखीमपुर खीरी में पड़े हैं। 61.42% के साथ पीलीभीत दूसरे नंबर पर है। सबसे कम 54.87% मतदान उन्नाव सीट पर दर्ज किया गया है। उधर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके बांदा सदर विधानसभा में 305 और 306 नंबर के बूथ की कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि शिकायत के लिए डीएम से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस मामले में सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
लखनऊ के एक पोलिंग बूथ पर गुलाम कादिर नाम के मतदाता ने वोटिंग से रोकने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चुनाव ड्यूट में लगे कर्मचारियों ने उन्हें वोटिंग करने से रोक दिया। लिस्ट में उनका नाम तो था, लेकिन उस पर डिलीटेड लिखा था। उन्नाव के पूर्व विधायक सदर और सपा नेता राम कुमार ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत है। उन्होंने एक पत्र लिखकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। उन्नाव में बूथ के अंदर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
सीतापुर के बातलहरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदाओं ने भाजपा विधायक सुनील वर्मा पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया। वीडियो में विधायक मतदाताओं से कह रहे हैं- गुंडई की तो भुगतोगे। लखीमपुर के कादीपुरसानी गांव के बूथ नंबर 109 पर शरारती तत्व ने ईवीएम में फेवीक्विक डाल दी। सपा प्रत्याशी का आरोप है कि उनकी पार्टी का बटन चिपकाया गया। हंगामा होने के बाद यहां मतदान रोक दिया गया, जो कुछ देर बाद शुरू हो सका। लखीमपुर के ही बूथ नंबर 85 पर मॉकपोल के दौरान कोई भी बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकल रही थी। इसको लेकर मतदान दो घंटे रुका रहा। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नई ईवीएम मशीनें दीं। इसके बाद करीब 9 बजे मतदान दोबारा शुरू हो सका।
उन्नाव की कई विधानसभाओं में लोगों ने बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं न होने से मतदान बहिष्कार किया है। मल्झा, मिजार्पुर अझिगांव और पैगम्बरपुर गांव में लोग वोट डालने नहीं जा रहे हैं। इसके चलते 5 घंटे बाद भी मतदान शुरू नहीं हुआ।
बांदा जिले में नरैनी के संगमपुर मतदान केंद्र पर कुछ महिला वोटर ने मतदान से रोके जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें पीठासीन अधिकारी ने यह कहकर रोक दिया कि पहले पुरुष वोट डालेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...