मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आखिरकार सोमवार सुबह मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है। खात बात यह है कि वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्रियों को भी कई महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। इससे पहले रविवार देर रात तक विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन चलता रहा। अंत में देर रात ही मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई।
राज्यपाल को भेजी गई सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन और ऐसे समस्त विभाग जो किसी को ना सौपे गए हों। इसी तरह नरोत्तम मिश्रा को गृह, जेल और संसदीय कार्य, विधि। गोपाल भार्गव को लोक निर्माण विभाग, कुटीर और ग्रामोद्योग, तुलसी राम सिलावट को जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, विजय शाह को वन विभाग, जगदीश देवड़ा को वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी। बिसाहू लाल सिंह को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, यशोधरा राजे सिंधिया को युवा एवं कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, भूपेंद्र सिंह को नगरीय विकास एवं आवास, मीना कुमारी मांडवे को आदिम जाति कल्याण, अनुसूचिता जाति कल्याण, कमल पटेल को किसान कल्याण एवं कृषि विकास, एंदल सिंह कंषाना को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व एवं परिवहन, बृजेंद्र प्रताप सिंह को खनिज साधन और श्रम, विश्वास सारंग को चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास विभाग, डॉ प्रभुराम चौधरी को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महेंद्र सिंह सिसौदिया को पंचायत और ग्रामीण विकास, प्रद्युम्न सिंह तोमर को उर्जा, प्रेम सिंह पटेल को पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, ओम प्रकाश सकलेचा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उषा ठाकुर को पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म, अरविंद भदौरिया को सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन, डॉ मोहन यादव को उच्च शिक्षा, हरदीप सिंह डंग को नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण, राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव को औद्योगिकी निति एवं निवेश प्रोत्साहन की जिम्मेदारी है।
इस तरह राज्यमंत्री में भारत सिंह कुशवाह को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास, इंदर सिंह परमार को स्कूली शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन, रामलेखावन पटेल को पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राम किशोर कांवरे को आयुक्त (स्वतंत्र प्रभार) जल संसाधन विभाग, बृजेंद्र सिंह यादव को लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, गिर्राज दंड़ौतिया को किसान कल्याण एवं कृषि विकास, सुरेश धाकड़ को लोक निर्माण विभाग और ओपीएस भदौरिया को नगरीय विकास एवं आवास का जिम्मा सौंपा गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...