Google Analytics Meta Pixel रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की मार - Ekhabri.com

रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की मार

र्वी यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले दो इलाकों को रूस द्वारा स्वतंत्र घोषित किए जाने के विरोध में अमेरिका ने रूसी संस्थाओं और व्यक्तियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैैं। इन प्रतिबंधों के दायरे में रूसी बैैंक, कर्ज, सहायता और निवेश आए हैैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने चेतावनी दी है कि रूस ने अगर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ा तो उस पर बर्बाद करने वाले प्रतिबंध लगाए जाएंगे। जबकि चीन ने कहा है कि प्रतिबंध किसी समस्या का समाधान नहीं होते। यूक्रेन मसले को संयम बरतते हुए बातचीत के जरिये सुलझाया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति बाइडन ने  रूस को मिलने  वाले कर्ज और रूस के प्रभावशाली लोगों व उनके परिवार के लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। वेब बैैंक और प्रोम्सियाज मिलिटरी बैैंक से लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया है।  स्वतंत्र घोषित किए गए यूक्रेन के हिस्सों से भी अमेरिका का आर्थिक संबंध नहीं होगा। बाइडन ने रूस के कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का यह तीसरा दौर है। सबसे पहले 2014 में यूक्रेन का हिस्सा रहे क्रीमिया पर कब्जे के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के विरोध में अमेरिका ने रूस से हथियारों की खरीद करने और गोपनीय सूचनाएं साझा करने पर रोक लगाई। अब पूर्वी यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले डोनेस्क और लुहांस्क प्रांतों के हिस्सों को स्वतंत्र देशों की मान्यता दिए जाने के विरोध में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैैं।
 जी 7 में शामिल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को डोनेस्क और लुहांस्क से सभी तरह के व्यापार, निवेश और सहायता पर रोक लगा दी। इसी के साथ कनाडा के नागरिक रूस को मिलने वाले कर्ज की प्रक्रिया में भी किसी रूप में शामिल नहीं होंगे। कनाडा ने रूस के दो सरकारी बैैकों से सारे लेन-देन रोक दिए हैैं। इसी प्रकार से रूसी संसद के सदस्यों पर भी प्रतिबंध लागू कर  दिए गए हैैं जिन्होंने डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र दर्जा देने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति दी।
पिछले हफ्ते पहले रूसी संसद ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके बाद सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर सहमति प्राप्त की और उसके कुछ घंटे बाद राष्ट्रीय टेलीविजन पर आकर डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र घोषित कर दिया। दोनों देशों के साथ रूस ने सुरक्षा समझौता भी कर लिया है। इसी के तहत वहां पर रूसी सेना तैनात की जा रही है। ट्रूडो ने यूक्रेन के आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सैनिक भेजने की भी घोषणा की है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूस का कदम यूक्रेन की संप्रभुता पर हमला है।
 ब्रिटेन ने पांच रूसी बैंकों और राष्ट्रपति पुतिन के नजदीकी तीन अरबपति रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये सभी ब्रिटेन से कोई संबंध नहीं रख पाएंगे। इनकी संपत्तियां भी जब्त हो जाएंगी। भविष्य में ब्रिटेन में रूस अपने बांड नहीं बेच सकेगा। प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यह घोषणा संसद में की है। इस बीच रूसी न्यूज चैनल आरटी के संचालक, निवेश और उसके लाइसेंस के बारे में ब्रिटेन ने जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है। ब्रिटिश संस्कृति मंत्री नाडियन डोरीज ने कहा है कि आरटी चैनल रूसी दुष्प्रचार का बड़ा माध्यम है। इसलिए उस पर कार्रवाई की जरूरत है। ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा है कि पुतिन की अब यूरोप को बांटने की नीति कामयाब नहीं होगी। अमेरिका, यूरोप और अन्य सहयोगी मिलकर रूस पर कार्रवाई कर रहे हैैं।
जर्मनी के चांसलर ओलफ शुल्ज ने रूस और अपने देश के बीच की नार्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना पर कार्य रोकने की घोषणा की है। दस अरब यूरो (करीब 83 हजार करोड़ रुपये) की इस परियोजना से रूस से जर्मनी को नैचुरल गैस की आपूर्ति होनी थी। अमेरिका ने इस पाइपलाइन का निर्माण करने वाली कंपनी पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यूक्रेन ने अपने दो हिस्सों को स्वतंत्र घोषित करने की प्रक्रिया से जुड़े सांसदों और अधिकारियों को प्रतिबंधित करने की घोषण्ाा की है। विदित हो रूसी संसद के 450 सांसदों में से 322 ने डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र घोषित के करने वाले प्रस्ताव का समर्थन किया था।
यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने रूसी संसद के उन सभी सांसदों को प्रतिबंधित कर दिया है जिन्होंने यूक्रेन के इलाकों को स्वतंत्र देश की मान्यता देने के प्रस्ताव का समर्थन किया था। ईयू ने फिलहाल राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। ईयू और यूक्रेन के बीच मुक्त व्यापार में सहयोगी रूसी बैैंकों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जापान ने भी रूस पर प्रतिबंधों की तलवार चलाई है। प्रधानमंत्री फूमियो किशिमदा ने बताया कि रूस के बैैंकों और विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके को स्वतंत्र देश की मान्यता देने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैैं। इन प्रतिबंधों के तहत रूसी बांड जापान में जारी करने पर रोक लग गई है और प्रतिबंधित लोगों की जापान में संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। प्रतिबंधित लोग जापान की यात्रा भी नहीं कर पाएंगे। आस्टे्रलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारीसन ने रूसी सुरक्षा परिषद के आठ सदस्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन पर आर्थिक और यात्रा के प्रतिबंध लगाए गए हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

छत्तीसगढ़ में होगा 500 करोड़ निवेश, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...