Google Analytics Meta Pixel स्कूली बच्चों की उपलब्धि सुधार के लिए 1 मार्च से विशेष अभियान - Ekhabri.com

स्कूली बच्चों की उपलब्धि सुधार के लिए 1 मार्च से विशेष अभियान

रायपुर। राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में हुई क्षति को दूर कर उनकी उपलब्धि में 2022 तक सुधार लाने के लिए 1 मार्च से 14 मई तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा है कि राज्य में लम्बी अवधि तक स्कूलों के लॉकडाउन होने से बच्चों की उपलब्धि काफी प्रभावित हुई है। यह बात असर सर्वे में स्पष्ट रूप से सामने आई है। बच्चों की उपलब्धि में सुधार हेतु शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों को साथ लेकर इस दिशा में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के संचालन की जिम्मेदारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को बच्चों के उपलब्धि सुधार के विशेष अभियान की सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा सचिव ने कहा है कि इस कार्यक्रम की प्रभाविता के लिए बाह्य एजेंसी द्वारा बच्चों को मिले लाभ एवं पालकों की बच्चों की शिक्षा में सहभागिता, टेली-प्रेक्टिज के उपयोग आदि को लेकर एक वृहद बाह्य मूल्यांकन किया जाएगा। इस बाह्य मूल्यांकन के परिणाम का उपयोग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के परफारमेंस ग्रेडिंग के आंकलन के लिए किया जाएगा। इस दिशा में बेहतर एवं नवाचारी कार्य कर रहे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस पूरे अभियान के विभिन्न स्तरों तक सप्ताहिक समीक्षा की व्यवस्था की जाएगी। राज्य एवं जिला स्तर से प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिले, विकासखण्ड में इस कार्यक्रम की नियमित समीक्षा एवं क्रियावन्यन हेतु जिम्मेदार होंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिला विकासखण्ड एवं संकुल स्तर पर शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों के साथ प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन वेबीनारों का आयोजन कर इस अवधि का बेहतर उपयोग किए जाने के लिए कोरोना लॉकडाउन से बच्चों में हुए सीखने के नुकसान, लॉकडाउन के दौरान बच्चों के दिनचर्या एवं व्यवहार में बदलाव, स्कूलों में बच्चों के सीखने में हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष कार्यक्रम के लिए सुझाव, समुदाय एवं पालकों की ओर से बच्चों के सीखने में सहयोग के लिए प्रस्ताव और ब्रेन स्टोर्मिंग कर निर्णय लिया जाए।

पढ़ाई तुंहर दुआर पार्ट-2 के अंतर्गत इस अविध में बच्चों की लर्निंग रिकव्हरी के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की डिजाईन करने की जिम्मेदारी राज्य के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया जाना प्रस्तावित है। उनके द्वारा राज्य स्तर से निर्धारित कुछ विशेष कार्यक्रमों के साथ-साथ विकासखण्ड स्तर पर भी स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर विशेष योजना बनाकर क्रियान्वयन किए जाने का अवसर दिया जाएगा। 1 मार्च से 14 मई तक के अवधि में बच्चों के आंकलन के बदले उनके सीखने पर फोकस किया जाएगा। उन्हें एक दूसरे से सीखने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाएंगे। इस अवधि में उपस्थित अनिवार्य नहीं होगी पर सभी बच्चों को इन विशेष कक्षाओं में नियमित उपस्थित होने के लिए बच्चों एवं पालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Read Also  पर्यवेक्षक पदों की भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी


कक्षा संचालन का समय भी शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों के अभिमत के आधार पर तय किया जाएगा। पढ़ाई में सहयोग के लिए पूर्व की भांति समुदाय से शिक्षा सारथी के रूप में सहयोग प्रदान किया जाएगा। बच्चों को एक दूसरे से सीखने, छोटे-छोटे समूह में बैठकर सीखने पर जोर दिया जाएगा। पालकों को भी शाला अवधि के अलावा घर पर भी पढ़ाई में ध्यान देने के लिए आवश्यक माहौल बनाया जाएगा।
राज्य में एनआईसी के सहयोग से विकसित टेली-प्रेक्टिस के माध्यम से अधिक से अधिक ऐसे बच्चों को शामिल किया जाएगा, जिनके पालकों के पास स्मार्ट फोन हैं, ताकि उन्हें घर पर रहकर टेक्नॉलाजी का उपयोग कर अभ्यास करने का अवसर उपलब्ध कराया जा सके। टेली-प्रेक्टीज का उपयोग अभ्यास के साथ-साथ बच्चों के आंकलन के लिए भी किया जा सकेगा।

अकादमिक निरीक्षण व्यवस्था को कड़ाई से लागू किया जाएगा और निरीक्षण का पूरा फोकस बच्चों की उपलब्धि में सुधार किया जाना होगा। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर स्कूलो के निरीक्षण निर्धारित कोटे के अनुसार निरीक्षण कर सुधार कार्य किया जाना आवश्यक होगा। अच्छे कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की भी व्यवस्था की जाएगी।


कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए जिला, विकासखण्ड और संकुल स्तर पर प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी को सक्रिया किया जाएगा और उनके माध्यम से सभी शिक्षकों मेंटरिंग की सुविधा देते हुए कार्यक्रम क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शिक्षकों के प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सीखने में सहयोग के लिए सामग्री विकसित की जाएगी। शिक्षक सोशल मीडिया से जुड़कर एक दूसरे से सीखने में आवश्यक सहयोग ले सकेंगे।

छोटे बच्चों की माताओं को घर पर रहकर बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करने और उन्हें आंगनबाड़ी के साथ जोड़कर सीखने पर फोकस कर सहयोग किए जाने के लिए प्रत्येक बसाहट में स्मार्ट माता की पहचान कर उन्हें प्राथमिक स्कूलों में कार्यरता महिला शिक्षाओं के सहयोग से उनके मार्गदर्शन में ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व प्राथमिक से लेकर कक्षा दूसरी के बच्चों के लिए लागू किया जाएगा।

Read Also  डॉ.शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा बरमकेला महाविद्यालय


बच्चों को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार करने हेतु एससीइआरटी के माध्यम से स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने के लिए तीन माह शाला तैयारी मोड्यूल लागू किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से मूलभूत दक्षताओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों का भी उन्मूखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कक्षा तीसरी से पांचवी तक समग्र शिक्षा के माध्यम से उपचारात्मक शिक्षण के लिए सरल कार्यक्रम, कक्षा 6वीं से 8वीं तक एससीइआरटी के सहयोग से नवा जतन कार्यक्रम और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विशेष उपचारात्मक कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।


सभी शालाओं में सौ दिवसीय अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी सप्ताहिक दक्षताओं को इस अवधि के दौरान विशेष ध्यान देकर पूरा किया जाएगा। दक्षताओं को अच्छे से संप्राप्ति के लिए पर्याप्त अभ्यास करवाया जाएगा। विद्यार्थी विकास सूचकांक के माध्यम से इस पर कक्षावार निगरानी की व्यवस्था की जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *