यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या करने के लिए 400 रूसी आतंकियों को अफ्रीका से बुलाकर कीव भेजा गया है। ब्रिटेन के अखबार डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर ‘वैग्नर ग्रुप” नामक निजी आतंकी संगठन के लोगों को यह काम सौंपा गया है। ब्रिटिश अखबार टाइम्स के मुताबिक जेलेंस्की के साथ ही उनकी सरकार के 23 अन्य सरकारी कर्मचारियों की भी हत्या करने की साजिश रची गई है। ऐसा करने से रूस को पूर्वी यूरोपीय पड़ोसी यूक्रेन पर कब्जा करने में आसानी होगी।
कथित रूप से ‘किराये की सेना” को चलाने वाला एलीट लड़ाका येवगेनी प्रिगोजिन है। यह रूस के राष्ट्रपति पुतिन का करीबी होने के साथ आमतौर पर ‘पुतिन का शेफ” कहलाता है। वह पांच हफ्ते पहले ही अफ्रीका से उड़ान भर चुका है और उसे इस मिशन के लिए भारी रकम चुकाई जा चुकी है। सर्वाधिक प्रशिक्षित पुतिन की इस सेना को क्रेमलिन से हरी झंडी मिलने का इंतजार भर है। उनके पास पहले से हिट लिस्ट मौजूद है जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का नाम सबसे ऊपर है। उनके अलावा मारे जाने वालों की सूची में उनकी पूरी कैबिनेट के साथ ही कीव के मेयर विताली क्लीतोस्चको और उनके भाई व्लादिमीर का नाम भी श्ाामिल है। यह दोनों ही बाक्सिंग चैम्पियन रह चुके हैैं।
इस साजिश को इसलिए अंजाम नहीं दिया जा सका क्योंकि इसकी भनक यूक्रेन सरकार के बड़े नेताओं को लग गई। इसलिए राजधानी कीव में तत्काल 36 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया। साथ ही सभी नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने की सख्त हिदायत दी गई ताकि यूक्रेन के सैनिक रूसी आतंकियों की तलाश कर सकें। नागरिकों से कहा गया कि अगर वह कर्फ्यू के दौरान बाहर निकले तो उनकी जान को खतरा है।
टाइम्स के मुताबिक वैग्नर ग्रुप के दो हजार से चार हजार आतंकी तो जनवरी में ही यूक्रेन पहुंच गए थे। लेकिन उन्हें अलग-अलग अभियानों के लिए भेजा गया था। इनमें से कुछ को यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में विद्रोही इलाके डोनेटस्क और लुहंस्क भेजा गया था। जबकि बेलारूस के रास्ते कीव पहुंचे 400 आतंकियों को जेलेंस्की को मारने का जिम्मा सौंपा गया है। यह आतंकी समूह लगातार जेलेंस्की के छिपने के ठिकाने की तलाश में जुटा हुआ है। एक अन्य सूत्र ने दावा किया है कि पुतिन इस हफ्ते जब तक जेलेंस्की के साथ श्ाांति वार्ता पूरी नहीं कर लेते उन्हें रुकने की हिदायत दी गई है। उन्हें यह भी पता चला है कि पुतिन का श्ाांति स्थापित करने का कोई इरादा नहीं है। बेलारूस की सीमा पर की जाने वाली वार्ता एक छलावा भर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...