पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 34 साल की एक गर्भवती भारतीय पर्यटक की दूसरे अस्पताल ले जाते समय कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई। यह सूचना मिलने के कुछ घंटे बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने इस्तीफा दे दिया। पुर्तगाल के अखबार डी नोटिसियस के मुताबिक अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, इमरजेंसी कार सर्विस को बंद करने और गर्भवती महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते मंत्री टेमिडो को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण वजह से उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया। दरअसल, अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने की वजह से महिला को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसकी जान चली गई।
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने ट्विटर पर लिखा कि वह टेमिडो के किए सभी कामों के लिए उनके ‘आभारी’ हैं, खासकर जो काम उन्होंने कोरोना काल के दौरान किए। कोस्टा ने हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुधारों को जारी रखने का भी वादा किया। भारतीय महिला 31 हफ्तों की गर्भवती थी और उसे सैंटा मारिया हॉस्पिटल ले जाया गया था, जो देश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है। महिला ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की हालत स्थिर होने पर अस्पताल ने उसे साओ फ्रैंसिस्को जेवियर हॉस्पिटल ट्रांसफर कर दिया क्योंकि वहां बेड उपलब्ध नहीं थे। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में महिला को कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उसकी मौत हो गई। दूसरे अस्पताल में सर्जरी से महिला का प्रसव कराया गया और नवजात शिशु को केयर यूनिट में रखा गया,जबकि उसकी मां पहले ही दम तोड़ चुकी थी। बीबीसी की खबर के अनुसार, महिला के मौत के मामले में जांच शुरू हो चुकी है।
रॉयटर्स की खबर के अनुसार टेमिडो 2018 में देश की स्वास्थ्य मंत्री बनी थीं और कोविड मामलों पर काबू पाने में उन्होंने कामयाबी हासिल की थी। वह अपनी सरकार की सबसे लोकप्रिय सदस्यों में से थीं लेकिन हालिया अव्यवस्थाओं ने उनके ऊपर दबाव काफी बढ़ा दिया था। आलोचकों का आरोप था कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान प्लानिंग की कमी के चलते ये हालात पैदा हुए हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी टेमिडो के आलोचकों में शामिल थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...