Google Analytics Meta Pixel राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर में - Ekhabri.com

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर में

  • युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनके प्रोत्साहन के लिए युवा महोत्सव बेहतर मंच: मुख्यमंत्री बघेल
  • मुख्यमंत्री ने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के संबंध में उच्चाधिकारियों की ली बैठक
  • राजधानी रायपुर में 12 जनवरी से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में 39 विभिन्न सांस्कृतिक तथा खेल विधाओं और लोक कलाओं का समावेश


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन के संबंध में उच्च स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में होगा। महोत्सव में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग तथा 40 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक प्रतियोगिताएं होगी। बैठक में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परंपरा को साकार करने के लिए 12 जनवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 39 विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं, खेल विधाओं, लोक कलाओं और लोक साहित्य संगोष्ठी आदि को शामिल किया गया है। इससे राज्य में युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनके प्रोत्साहन के लिए महत्वपूर्ण तथा भरपूर अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हर आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव वर्ष 2021-22 में शामिल विधाओं में बस्तरिहा लोक नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नाच, सरहुल नृत्य, डंडा नाच, पारंपरिक वेशभूषा, गेड़ी दौड़, भौंरा, फुगड़ी, लोक कला (प्रदर्शनी), लोक साहित्य (संगोष्ठी), कबड्डी, खो-खो, लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, फूड फेस्टिवल, वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला, निबंध, तात्कालिक भाषण, हारमोनियम वादन, मृदंगम वादन, बांसुरी वादन, वीणा वादन, सितार वादन, गिटार वादन, तबला वादन, कर्नाटक संगीत, हिन्दुस्तानी शास्त्री संगीत, रॉकबैड, मणिपुरी नृत्य, भरतनाट्यम नृत्य, कुचीपुडी नृत्य, कत्थक नृत्य और ओडिसी नृत्य शामिल हैं। युवा महोत्सव में कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित खेल संचालनालय परिसर, खेल संचालनालय स्थित हॉल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम, शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय ऑडिटोरियम, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर में होगा।

युवा महोत्सव के तहत राज्य के सभी जिलों में विकासखण्ड स्तरीय आयोजन 5 दिसम्बर तक सम्पन्न किए जा चुके हैं। इसी तरह सभी जिलों में जिला स्तरीय आयोजन 15 दिसम्बर तक सम्पन्न करा लिए जाएंगे। संभाग स्तरीय युवा महोत्सव संभाग मुख्यालयों में 20 से 25 दिसम्बर तक आयोजित होंगे। इसके अलावा लोक कला प्रदर्शनी का आयोजन ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से तथा लोक साहित्य संगोष्ठी का आयोजन संस्कृति विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एन. एन. एक्का, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *