- संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया निर्माण कार्य का शुभांरभ
महासमुंद। कछारडीह जलाशय की नहरों में तीन करोड़ की लागत से लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सोमवार को नहर लाइनिंग कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार को कछारडीह जलाशय की नहरों में लाइनिंग कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर मौजूद थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कमलेश ध्रुव, हीरा साहू, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक, संतोष साहू, राजा गंभीर, विवेक पटेल, दिनेश साहू, माणिक साहू मौजूद थे। भूमि पूजन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। लगातार इस दिशा में प्रयास करने के साथ ही शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया जाता रहा है। नतीजतन तीन साल के उनके कार्यकाल में अब तक 80 फीसदी से अधिक नहरों का लाइनिंग कार्य का काम हो गया है।
उन्होंने कहा कि कछारडीह जलाशय की नहरों में लाइनिंग कार्य होने से पांच गांवों कछारडीह, अमारो, रायतुम, धनगांव व गजराडीह के करीब 635 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। लाइनिंग कार्य पूरा होने से न केवल सिंचाई सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि अनावश्यक पानी रिसाव भी रूकेगा। टेल एरिया तक सुगमतापूर्वक सिंचाई सुविधा मिलेगी। किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। इसके पूर्व एसडीओ अशोक चंद्राकर ने नहर लाइनिंग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र दिवान, कृष्णा कुमार नर्मदा, समारू धृतलहरे, गिरधारी प्रधान, भागवत साहू, संतोष साहू, जमुना पटेल, पुष्पा बाई, सावित्री साहू, पुरन पटेल, मीना बाई, महेंद्र दीवान, संतोष सिन्हा, अरूण पटेल, भुनेश्वर यादव, मेमबाई टंडन, सुरेखा बाई, चमेली बाई, संतोराम साहू आदि उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...