महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि हाट बाजार क्लीनिक को ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोगों को समय पर दवाईयों के साथ ही इलाज की सुविधा मिल रही है।
संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कहा कि जनसामान्य तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना प्रारंभ की गई। जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों के लोगों को उनके क्षेत्र तक चिक्त्सिकीय सुविधा उपलब्ध हो रही है। हाट बाजार क्लीनिक को ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोगों को समय पर दवाईयां व ईलाज की सुविधा मिल रही है।
संसदीय सचिव चंद्राकर ने बताया कि जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीण जन अपनी रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने-बेचने इन साप्ताहिक हाट बाजारों में पहुचते हैं। उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले में 1 अप्रैल से 21 फरवरी 2022 तक 89 हाट बाजारों में 1822 चिकित्सक दल गए। विगत 11 माह (1 अप्रैल से 21 फरवरी) में जिले में लग रही हाट-बाजारों में 92 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवाईयां दी गयी। हाट-बाजार क्लीनिक योजना से न सिर्फ स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिली है बल्कि उनके समय के साथ उनके पैसों की भी बचत हो रही है।
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना में प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है जिसके अंतर्गत चिकित्सक दल हाट बाजार स्थल में ही निश्चित स्थल पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीण मरीजों का मौसमी बुखार, दर्द, मलेरिया, पेचिस, दस्त, उल्टी, रक्त अल्पता, कमजोरी, ब्लड प्रेशर, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच, उपचार व चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही गंभीर रोगों के संभावित मरीजों का स्क्रीनिंग भी किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में कला, संस्कृति, भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां नाट्य प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति और गौरवशाली...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...