कच्चे तेल के दामों के रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने का असर सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजार पर दिखाई दिया। चौतरफा बिकवाली के चलते सेंसेक्स में जहां 1,491 अंक की गिरावट दर्ज की गई वहीं निफ्टी भी 16000 से नीचे पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये के सर्वाधिक निचले स्तर पर पहुंचने और विदेशी फंड की बिकवाली ने बाजार को और नीचे घसीटने का काम किया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) ने बाजार में बिकवाली जारी रखी और शुक्रवार को 7,631.02 करोड़ के शेयरों की बिक्री की।
सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स कमजोर शुरुआत के साथ खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह एक समय 1,966.71 अंक या 3.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,367.10 अंक पर आ गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और 1,491.06 अंक या 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,842.75 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 382.20 अंक या 2.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,863.15 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक सात महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। चार कारोबारी दिनों में बीएसई का सेंसेक्स 3,404.53 अंक यानी 6.05 प्रतिशत टूटा है। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। केवल चार काउंटर (भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलाजीज, टाटा स्टील और इन्फोसिस) हरे निशान पर बंद हुए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि बढ़ती महंगाई का असर सोना, एल्यूमिनियम, तांबा और दूसरी अन्य वस्तुओं पर भी पड़ रहा है। इसका असर आने वाले तिमाही नतीजों में कंपनियों के मुनाफे पर दिखाई देगा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा ने कहा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहा है। बाजार में अभी अस्थिरता रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 14, 2026 /
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...