दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने जर्मनी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।
सातवीं वरीय सिंधू ने थाइलैैंड की दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-8, 21-7 से हराया। वहीं, श्रीकांत ने पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज को तीन गेम में हरा दिया। आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने
21-10, 13-21, 21-7 से जीत दर्ज की। सिंधू की यह थाइलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ 15वीं जीत है, जबकि श्रीकांत ने लीवरडेज के खिलाफ अपना रिकार्ड 4-0 कर दिया। सिंधू का अगला मुकाबला स्पेन की बीट्रिज कोरालेस या चीन के च्यांग यी मान से होगा।
श्रीकांत कोरोना संक्रमण के कारण जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। अब उनका सामना चीन के लू गुआंग जू से होगा। श्रीकांत का उनके खिलाफ रिकार्ड 2-0 का है। इस बीच, साई प्रतीक के और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिकस्ड डबल्स जोड़ी को हालांकि थाइलैंड के डेचापोल पुवारानुक्रोह और सप्सिरी तेरत्तनाचाई की शीर्ष वरीय जोड़ी से पहले दौर में ही 19-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले, महिला सिंगल्स में बुसानन के खिलाफ सिंधू शुरू से हावी हो गई और उन्होंने केवल 32 मिनट में जीत दर्ज की। सिंधू ने पहले गेम में जल्द ही 11-4 से बढ़त बनाई, जबकि दूसरे गेम में 7-5 से आगे होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं, श्रीकांत ने अच्छी श्ाुरुआत करते हुए जल्दी ही 19-8 की बढत बना ली और पहला गेम आसानी से जीता। दूसरे गेम में फ्रांस के खिलाड़ी ने वापसी की लेकिन निर्णायक गेम में श्रीकांत ने दोबारा लय हासिल करके जीत अपने नाम की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...