Google Analytics Meta Pixel अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- डॉ डहरिया - Ekhabri.com

अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- डॉ डहरिया

प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल
सी-मार्ट एवं ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का किया गया शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव समापन समारोह 13 मार्च को संपन्न हुआ। इस अवसर पर अम्बिकापुर में संचालित सी-मार्ट, सोहगा गोठान में ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही गोठान कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मैनपाट महोत्सव की ख्याति साल दर साल बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि इस महोत्सव की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। महोत्सव में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ को देश में एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है। महोत्सव स्थल में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अवधारणा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत शासन की योजनाओं को लाभ हर व्यक्ति को मिले। योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को होने तथा योजना का क्रियान्वयन अधिकारियों के द्वारा की जाएगी तो इसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा।
मैनपाट महोत्सव के आयोजन से कला संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन हो रहा
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मैनपाट महोत्सव की सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव के आयोजन से कला संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होने के साथ ही विकास के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। मैनपाट को आकर्षण का केन्द्र बनाने कि दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव में हर वर्ष नया अध्याय जुड़ते जा रहा है। इस बार महोत्सव में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर आनंद उठाया। महोत्सव में अब हर साल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
मैनपाट महोत्सव का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं: राम
सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि मैनपाट महोत्सव का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां अयोजित बेहतरीन कार्यक्रम को लोग आनंद उठाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का शानदार आयोजन कर सरगुजा के विकास की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया है। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामानुजगंज बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैनपाट अपने प्राकृतिक सुन्दरता के साथ टाउ और आलू की खेती के लिए जाना जाता है। महोत्सव के आयोजन से अब इसका पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि मैनपाट महोत्सव सिर्फ एक महोत्सव ही नहीं है बल्कि कलाकारों का एक ऐसा महाकुंभ है जहां सैकड़ों कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनता का मनोरंजन करते हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, मुख्य वन संरक्षक अनुराग वास्तव, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...