भारतीय सेना ने अपने अधिकारियों और सैनिकों को तत्काल फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश में 89 अन्य एप की भी एक सूची जारी की गई है, जिन्हें भी मोबाइल से अनइंस्टाल करने का आदेश है। सभी को इसे 15 जुलाई तक अनइंस्टाल कर लेना है।
सेना ने कहा है कि जिनके भी मोबाइल में फेसबुक, इंस्टाग्राम के अलावा ये 89 ऐप मिले तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल यह निर्णय सेना की संवेदनशील जानकारियों के लीक होने का हवाला देकर लिया गया है।
सेना के एक अधिकारी के मुताबिक यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि सैन्य अधिकारियों और सैनिकों पर इन एप्स के माध्यम से चीन और पाकिस्तान ऑनलाइन निगाह रख रहे हैं।
बीते नवंबर में सेना ने अपने स्टाफ को निर्देश दिया था कि आधिकारिक कार्यों के लिए व्हाट्सअप का इस्तेमाल न किया जाए। साथ ही महत्वपूर्ण पदों पर मौजूद सेना के अधिकारियों से फेसबुक अकाउंट भी डिलीट करने को कहा गया था। बीते सालों में ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं जब पाकिस्तानी एजेंट्स महिला’ बनकर हनी ट्रैप में फंसाकर सैन्य स्टाफ से गोपनीय जानकारियां हासिल करने में कामयाब रहे हैं।
आदेश के मुताबिक गोपनीय सूचनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर नेवी ने भी अपने सभी स्टाफ के फेसबुक इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। साथ ही नेवी बेस पर स्मार्ट फोन न ले जाने के भी आदेश दिए गए हैं। नेवी में यह निर्णय बीते दिसंबर में ही ले लिया गया था।
अब तक भारतीय सेना ने कुछ प्रतिबंधों के साथ फेसबुक के इस्तेमाल की छूट दे रखी थी। यूनिफॉर्म में तस्वीर न पोस्ट करने सहित अपनी यूनिट की लोकेशन न डिस्क्लोज करने जैसे प्रतिबंध थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...
By User 6 /
June 11, 2026 /
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...