छत्तीसगढ़ में देर रात तक मिली जानकारी अनुसार 166 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। सर्वाधिक 34 संक्रमित रायपुर जिले में मिले है।आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 125 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 787 है।
कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति रायपुर की है। जहां प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 600 के पार हो गया है। आज भी राजधानी रायपुर में 34 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन अनुसार, आज पाए गए 166 कोरोना संक्रमित मरीजों में रायपुर जिला और बलौदाबाजार से 34-34, नारायणपुर से 22, दंतेवाड़ा से 17, बिलासपुर से 13, राजनांदगांव से 10, सरगुजा से 9, रायगढ़ से 7, दुर्ग से 5, बालोद से 3, जांजगीर-चांपा से 3, बलरामपुर से 2, कोण्डागांव से 2 और अन्य राज्य से 2, कोरबा,बेमेतरा और महासमुन्द जिले से एक-एट मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की शाम की रिपोर्ट
रायपुर के इन इलाकों को सील किये:
कोविड 19 की नियमावली के तहत कोरोना पाजिटिव मरीज मिलते ही उसके निवास से एक निश्चित क्षेत्र तक का हिस्सा कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाता है ताकि संक्रमण न फैल पाये। राजधानी के कुछ और इलाकों में मरीज मिलने के बाद क्षेत्र को चिन्हांकित करते हुए प्रतिबंधित कर दिया गया है। अग्रसेन चौक चौक समता कालोनी में पश्चिम व दक्षिण का क्षेत्र तो बंद हैं लेकिन उत्तर में मरीज के मकान से 12 फीट सड़क तक और दक्षिण में मनीषा हरिहर का मकान तक इलाका बंद रहेगा। मंगलबाजार में जहां मरीज मिला है पूर्व व पश्चिम का इलाका बंद हैं लेकिन दक्षिण में गुड्डा बागड़ी का मकान और उत्तर में अर्जुन कवियाली के मकान तक प्रतिबंधित रहेगा। आवासीय परिसर आजाद चौक जहां संक्रमित की पहचान हुई है तीन हिस्सा उसके घर से तो बंद हैं लेकिन चौथा हिस्सा आजाद चौक थाने तक का है। तीनों ही कन्टेनमेंट इलाका आजाद चौक थाना के अंतर्गत हैं। वहीं उरला थानांतर्गत बिरगांव के वार्ड क्रमांक 36 नागेश्वर नगर में एक मरीज मिला है इसलिए यहां पर भी कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
आज प्रदेश में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बिमारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में जो दो मौत हुई है, उनमें एक रायगढ़ और दूसरा राजनांदगांव में हुई है। रायगढ़ का संक्रमित मरीज जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती था, वहीं राजनांदगांव का भी मरीज भी राजनांदगांव के कोविड अस्पताल में ही भर्ती था। जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिले का रहने वाले व्यक्ति को कुछ दिन पहले ही रायगढ़ में भर्ती कराया गया था।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...