अब तक कपडे पहनने से बाहर की गर्मी से राहत मिलती रही है, लेकिन अब SONY एक ऐसा गैजेट लेकर आया है जो आपको गर्मी से राहत दिलाने में मदद करेगा। यह गैजेट आपको ऐसा अहसास कराएगी जैसे अपने एसी को कपड़ों की तरह पहन रखा हो। सोनी ने पिछले साल गर्मी में अपने गैजेट से पर्दा उठाया था। कंपनी ने वियरेबल एयर कंडिशनर Reon Pocket की सेल शुरू कर दी है।
वियरेबल एयरकंडिशनर का साइज बहुत छोटा है और आसानी से यह किसी की हथेली में फिट हो सकता है। छोटा होने के कारण इस एसी को कोई भी अपनी पॉकेट में रख सकता है। खासतौर पर डिजाइन टीशर्ट के इसे पीछे लगाया जा सकता है, जो वाइट और बीज कलर्स में आती है। यह एसी गर्मी में भी बॉडी को कूल रखने के लिए पेल्टियर का इस्तेमाल करता है।
आइए अब इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस वियरेबल Reon Pocket एसी की कीमत 13,000 जापानी येन रखी गई है, जो भारत में 9000 रुपये होता है। फिलहाल, यह पहना जा सकने वाला एसी जापान में खरीदा जा सकेगा और बायर्स शॉपिंग साइट ऐमजॉन के अलावा Sony के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद पाएंगे।
एसी में एक बेहद छोटा फैन भी दिया गया है, जो इसे पहनने वाले के कपड़ों से गर्म हवा को बाहर निकाल देता है। हालांकि, इस एसी की मदद से पहनने वाले के चेहरे को शायद ही ठंडक मिल पाए। इस एसी को स्मार्टफोन ऐप के साथ लिंक किया जा सकता है, जो ऐंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। ऐप की मदद से एसी का टेंपरेचर लेवल अजस्ट किया जा सकेगा। इसमें ऑटोमैटिक मोड भी सिलेक्ट किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार सोनी के छोटे एसी की बैटरी सिंगल चार्ज पर दो से चार घंटे का बैकअप दे सकती है। इसे जीरो से फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे का वक्त लगता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...