Google Analytics Meta Pixel राजस्थान संकट में राज्यपाल और स्पीकर की होगी अहम भूमिका - Ekhabri.com

राजस्थान संकट में राज्यपाल और स्पीकर की होगी अहम भूमिका

किसी राज्य में राजनीतिक संकट पैदा होता है तो राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर के निर्णय ज्यादा अहम हो जाते हैं। स्पीकर अमूमन सत्ताधारी दल के सदस्य होते हैं,  ऐसे में उनके पद का झुकाव उसी तरफ नजर आता है। इसके विपरीत राज्यपाल को लेकर हमेशा केंद्र के दिशा-निर्देश महत्वपूर्ण समझे जाते हैं। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चर्चा है कि इस परिस्थिति में राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर की क्या भूमिका होगी।

राजस्थान में ये हालात उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी तेवर के कारण पैदा हुए हैं। सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली के पास गुरुग्राम में डेरा डाले हुए हैं। पायलट का कहना है कि गहलोत सरकार अल्पमत में है,  जबकि गहलोत खेमे का दावा है कि उनके पास बहुमत है। हालांकि, ये बातें सिर्फ बयानों में है।

राजस्थान की राजनीति के जानकार श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि राज्यपाल की भूमिका तब आती है जब या तो केंद्र से कोई निर्देश मिले या भाजपा जाकर सरकार के अल्पमत में होने की बात कहे। या सचिन पायलट के लोग राज्यपाल के पास जाकर कोई पत्र दें कि हम अलग पार्टी बनाने जा रहे हैं। यानी गवर्नर हाउस का रोल तब शुरू होता है जब उनके पास कोई तथ्य पहुंचे। जब तक नंबर कम होने की बात नहीं कही जाएगी तब तक गवर्नर का रोल नहीं आता है और गवर्नर ज्यादा दखल नहीं देते हैं।

राजस्‍थान अब तक ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। सचिन पायलट खेमा यह कह रहा है कि उनके पास विधायकों की संख्या पर्याप्त है और अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है,  लेकिन उनकी तरफ से राज्यपाल को अप्रोच नहीं किया गया है। सचिन पायलट खेमे के कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उनके पास 30 विधायक हैं,  लेकिन हम न कांग्रेस छोड़ेंगे,  न भाजपा में जाएंगे और न ही अलग पार्टी बनाएंगे।

Read Also  कोलकाता में मुस्लिमों ने हिंदुओं के घरों पर किए हमले

दूसरी तरफ विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर भी कोई चर्चा अभी नहीं है। अभी तक न विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा गया है। ऐसे में  अभी न तो विश्वास मत की बात है और न ही अविश्वास प्रस्ताव की कोई चर्चा है। हालांकि स्पीकर गहलोत पक्ष के हैं,  ऐसे में जब बात वहां तक पहुंचेगी तो एक्शन भी उसी हिसाब से होगा।

इस बीच भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने फ्लोर टेस्ट की चर्चा जरूर की है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि अगर अशोक गहलोत के पास बहुमत है तो उन्हें तुरंत फ्लोर टेस्ट कराकर साबित करना चाहिए। इसके बावजूद सचिन पायलट खेमे की तरफ से कोई आधिकारिक कदम नहीं उठाया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस के चीफ व्हिप महेश जोशी ने कहा कि उनके पास पर्याप्त बहुमत है और उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। गहलोत ने विधायकों की परेड कराकर अपना दावा भी कर दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस बागी विधायकों के खिलाफ क्या एक्शन लेगी यह  अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। हालांकि एक्शन लेने का प्रस्ताव जरूर विधायक दल की बैठक में पास हुआ है। यानी सचिन पायलट जब तक अपने पत्ते नहीं खोलते हैं तब तक बहुमत साबित करने या विधायकों की सदस्यता रद्द होने जैसा कोई समीकरण नहीं बन रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *