Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल15 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल15 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन चल रही स्थितियों में बदलाव आएगा, जिससे मन में आनंद का संचार होगा. कर्मक्षेत्र को लेकर कुछ अनावश्यक रूप से अज्ञात भय रहेगा सहकर्मियों के प्रति भी कुछ शंका की भावना हो सकती है. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उन्हें व्यापारिक मामलों को को लेकर पार्टनर से मीटिंग करनी चाहिए. एसिडिटी की समस्या हो सकती है खान-पान में ध्यान रखें, बहुत ज्यादा ऑयली फूड खाने से बचना होगा. परिवार में सभी के साथ प्रेम पूर्ण तरीके से बात करें, क्योंकि अनावश्यक रूप से कठोर वचन सामने वाले को दुखी कर सकता है. साथ ही घर में अग्नि दुर्घटना को लेकर भी सचेत रहें.

 

वृष- आज के दिन वाणी में कठोरता बिल्कुल न रखें क्योंकि ग्रहों की स्थिति वाणी में कठोरता लाएगी, इसका प्रभाव करियर से लेकर घर तक देखने को मिल सकता है. बॉस की नाराज़गी उन्नति मिलने में बाधा ला सकती है, उनको बातों का नज़रअंदाज़ न करें. जो व्यापारी प्रॉपर्टी बेचना या खरीदना चाहते हैं तो इस विषय पर पहले विचार कर लेना ही बेहतर होगा. सेहत की बात करें तो कल की तरह आज भी बेवजह के तनावों से दूर रहना ही रहना चाहिए. घरेलू वातावरण प्रफुल्लित रहेगा, घर के वरिष्ठ एवं वृद्ध लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है.

 

मिथुन- आज के दिन गणेश जी की आराधना करनी चाहिए, उन्हें पुष्प अर्पण करें, इससे आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी, साथ ही आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए लाभकारी है. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो आज एक बात ध्यान रखने वाली है कि विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र करने से नहीं चुकेंगे लेकिन धैर्य के साथ कार्य करना होगा. व्यापारी वर्ग कल की भांति आज भी ग्राहंको से बात करते समय शब्दों पर ध्यान रखें. नसों में खिंचाव व दर्द जैसी समस्या हो सकती है, ऐसी स्थिति में लापरवाही न करें. पारिवारिक मामलों में कुछ विशेष सजगता रखनी होगी क्योंकि ग्रहों की स्थिति घर में कलह करा सकती हैं.

 

कर्क- आज के दिन कुछ चिंता रहेगी कामकाज में कैसे तेजी लाए इसको लेकर प्लानिंग करें. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो बॉस की सलाह से कार्यों में लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनको भी रोजगार में बढ़ोत्तरी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इस समय पढ़ाई में मन कम लगेगा जिससे आगे दिक्कत हो सकती. सेहत को लेकर ध्यान रखें बीमार चल रहें लोगों का शारीरिक कष्ट अधिक हो सकता है. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है. वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें.

 

सिंह- आज के दिन सुख और आनंद के साथ व्यतीत करें, वहीं लग्जरी की ओर मन और दिमाग दोनों का झुकाव रहने वाला है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा. ऑफिस में वर्तमान समय में चल रही विपरीत परिस्थितियों में सुधार होने के बावजूद आपको धैर्य बनाएं रखना है. खुदरा व्यापारियों को लाभ में वृद्धि होगी.  हेल्थ में पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा साथ ही प्रतिरोधक क्षमता को बनाएं रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित करें. मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा और बिगड़े संबंध अच्छे होगें. माता पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना है. दिन के अंत परिवारिक जिम्मेदारीयां बढ़ेगी.

 

कन्या- आज का दिन धर्म-कर्म करते रहें वहीं ज़रूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो उसे भी हाथ से जाने न दें. ऑफिशियल कार्यों में बदलाव के योग बन रहें हैं, संभवतः शुभ परिणाम मिलने की संभावना है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा हाथ लगेगा, कीटनाशक चीजों का बिजनेस करने वाले सजग रहें. सेहत में कल की भांति आज भी बी.पी के मरीज सचेत रहें, इसके अलावा ऊंचाई में काम करते समय अलर्ट रहें गिर कर कमर में चोट लग सकती है. संतान के भविष्य के लिए निवेश करने का प्लान बना सकते हैं, यदि संतान छोटी है तो इसकी शिक्षा की प्लानिंग करना चाहिए.

 

तुला- आज के दिन सपरिवार मिल कर रामायण का पाठ करें, और प्रभु से प्रार्थना करें की इस कोरोना रूपी राक्षस से लड़ने की शक्ति प्रदान करें. ऑफिशियल कार्य सुचारु रूप से पूर्ण होते नजर आएंगे, वहीं अन्य माध्यम से भी लाभ प्राप्त होगा. ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वालों को इस समय लाभ की मात्रा पहले से कम होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से बदलते मौसम की वजह से यदि स्वास्थ्य में गिरावट होती है, तो उसे कतई नजरअंदाज न करें, ग्रहों की स्थिति आपको रोग की चपेट में ले सकती है. घर के छोटे-छोटे कामों में धन आवश्यकता से अधिक खर्च होने से मन परेशानियों से घिर सकता है.

 

वृश्चिक- आज के दिन मन को उदास बिल्कुल न होने दें, यदि किसी बात को लेकर मन उदास है तो उसे दरकिनार करते हुए प्रसन्न रहना होगा. ऑफिशियल कार्यों में बिल्कुल लापरवाही न बरतें और विवाद से भी बचना होगा अन्यथा गंभीर हानि हो सकती है. व्यवसाय में प्रतिद्वंद्विता होते हुए भी धन लाभ में कमी नहीं होगी. जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है वह खान-पान में चिकानाई की मात्रा कम कर दें. घरेलू जीवन में विवादास्पद का वातावरण शांति को भंग कर सकता है इसलिए मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे को समझना अति महत्वपूर्ण है. नये रिश्ते की बात चल सकती है.

 

धनु- आज के दिन मिला-जुला फल प्राप्त होगा, कभी दूसरों के व्यवहार से अप्रसन्नता होने पर क्रोध से भर जाएंगे तो कभी किसी सहयोगी के अच्छे व्यवहार से प्रसन्न चित्त और प्रफुल्लित होंगे. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के आय में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है. व्यावसायिक परेशानियां बढ़ेगी अतः सतर्क होकर कोई निर्णय लें अन्यथा हानि होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है. जिन लोगों को अल्सर की समस्या है, उनको बहुत अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. छोटे भाई या छोटे भाई तुल्य के साथ संबंधों में प्रगाढ़ आएँगी. जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है, जिसको लेकर मानसिक परेशानी होगी.

 

मकर- आज के दिन अनेक तरह के अवरोध व झंझट के चलते कार्य बाधित होता नजर आएगा. दिमाग में भी अनेक प्रकार की शंकाओं का जन्म होगा, इस ओर पैनी निगाह बनाएं रखनी है. ऑफिशियल कार्यों को कैसे पूरा किया जाएं इसकी प्लानिंग दिन के प्रारम्भ से ही शुरू कर देनी चाहिए. व्यवसाय वर्ग से जुड़े लोगों को आज सचेत रहकर काम करना चाहिए, नहीं तो कोई विवादास्पद मामला होने से व्यापार में बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. हेल्थ में कल की भांति आज भी बैक पेन को लेकर अलर्ट रहें. पारिवारिक सदस्य एवं मित्र प्रफुल्लित रहेंगे. भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन व्यय करेंगे.

 

कुंभ- आज के दिन आपसी विरोध का सामना करना पड़ेगा. विरोध के साथ-साथ लोग या टीम के लोग भी पूरा सहयोग नहीं करेंगे, इस बात की भी आशंका है कि कोई अपना ही विश्वासघात कर जाए. ऑफिस में टीम को लीड करते हैं तो टीम के हर सदस्य से प्रेम से बोलें, अन्यथा उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है, अधिनस्थ के साथ अच्छा व्यवहार करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से भोजन में बहुत अधिक मिर्च-मसाले से बचना चाहिए, एसिडिटी की समस्या हो सकती है. पारिवारिक सदस्यों के बीच मन मुटाव होने की आशंका है, दूसरों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें.

 

मीन- आज के दिन योग ध्यान का सहारा लेते हुए इसको संयमित करने पर ध्यान दें, ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए स्वभाव में कठोरता बने रहने की आशंका है. कर्मक्षेत्र में कार्यों को करने में आलस्य से बचना होगा अन्यथा बनते हुए कार्य भी रुक सकते हैं. व्यापारी वर्ग धन संबंधित मामलों में सावधानी रखें, अन्यथा किसी को दिया गया पैसा डूब सकता है. विद्यार्थियों को सजग रहना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति अध्ययन में व्यवधान ला सकती हैं. रोग से बचने के लिए संभव प्रयास करने अति आवश्यक है, अन्यथा वह रोगों को न्यौता देने में कतई कोताही नहीं बरतेंगे. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *