Google Analytics Meta Pixel रायपुर के पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ - Ekhabri.com

रायपुर के पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

  • दस दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 22 से 31 मार्च तक





रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज रायपुर स्थित पंडरी छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी और ग्रामोद्योग आयोग से पंजीकृत विभिन्न राज्यों के वित्त पोषित और पंजीकृत इकाईयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के परंपरागत खादी वस्त्र, रेशम वस्त्र, हाथकरघा वस्त्र, बेलमेटल, बांसशिल्प, बनारसी, चंदेरी, भागलपुरी, राजस्थानी आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक खादी एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों का प्रदर्शन सह-विक्रय किया जा रहा है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार एवं अतिथिगणों ने इस मौके पर प्रदर्शनी स्थल पर लगे स्टॉलों का मुआयना किया और बुनकरों एवं शिल्पियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पंडरी में आयोजित प्रदर्शनी सह-विक्रय मेला 22 से 31 मार्च तक प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजनता के लिए खुला रहेगा। प्रदर्शनी व विक्रय हेतु 50 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल भी सजाए गए हैं। दस दिवसीय आयोजन के दौरान प्रत्येक दिवस संध्या 7 बजे से संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। यहां छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में आम जनता का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामोद्योग विभाग के सभी घटकों के माध्यम से राज्य में लगभग साढ़े चार लाख लोगों को जाीवनयापन का अवसर सुलभ हुआ है। कोरोनाकाल की विषम परिस्थितियों में भी जहां रोजी-रोटी के लिए घर से निकलना मुश्किल था, ऐसे समय में भी ग्रामोद्योग विभाग ग्रामीणों को घर में ही रोजगार उपलब्ध कराया है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब टीम वर्क के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस 10 दिवसीय प्रदर्शनी में बुनकरों और शिल्पकारों के उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने की। प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड और प्रायोजक खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से किया गया है।

Read Also  गढ़थे नवा छत्तीसगढ़ - नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना छत्तीसगढ़ के लिए गेम चेंजर साबित होगी

गौरतलब है कि बोर्ड में संचालित राज्य शासन की योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत ग्रामीण अंचलों में निवासरत बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार के सेवा क्षेत्र एवं विनिर्माण क्षेत्र में कुटीर उद्योग स्थापित करने हेतु लोन प्रदाय कर अनुदान का लाभ दिया जाता है। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, बोर्ड के उत्पादन केन्द्रों में निर्मित खादी वस्त्रों तथा वित्त पोषित इकाईयों द्वारा उत्पादित ग्रामोद्योग सामग्रियों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन हेतु एक बाजार व्यवस्था के तहत सतत प्रयत्नशील रहा है। बोर्ड द्वारा इसके लिए समय-समय पर जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक ग्रामोद्योग सुधाकर खलखो, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *