Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा, जिसके कारण आप परेशानी में रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अचानक से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई विशेष कार्य सौंपा जाएगा, जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आपको अपने खर्चों की ओर भी ध्यान देना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे आपको कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती है। सायंकाल के समय आप अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।

वृष  राशि : आज आपको लोगों से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती  है। आपको अपने माता पिता से किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को आज आप मिलजुलकर समाप्त करेंगे। छोटे व्यापारी अपने व्यापार में अत्यधिक लाभ ना मिलने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने किसी प्रियजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यापारिक रूप से लाभदायक रहेगा, क्योंकि आपको कुछ यात्रा भी करने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य पर भरोसा करना लाभदायक रहेगा, क्योंकि वह आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय में ध्यान को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जीवन जी रहे लोगों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके यह समझना होगा की वह गलत है या सही, नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख आज चारों तरफ फैलेगी, जिससे उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप इधर उधर भागदौड़ भी करेंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें सावधान रहना होगा, क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप संतान के विवाह में आ रही चिंता से मुक्त होंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आप अपने व्यापार में लाभ मिलने से संतुष्ट रहेंगे और अपने दैनिक खर्चा निकालने के बाद कुछ धन भविष्य के लिए भी सजोकर रख पाएंगे, लेकिन आपका कोई शत्रु आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए पछतावा होगा, इसके लिए आप माफी भी मांग सकते हैं, लेकिन परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज फिर से सिर उठा सकती है, जो आपका सिरदर्द बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों की आज अपने सीनियर्स से बातचीत करते समय अपने कठोर व्यवहार को साइट रखना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए निराशाजनक रहेगा, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि : आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। एक के बाद एक आपकी इच्छाओं की पूर्ति होती नजर आएगी, जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सदस्यों के बीच चल रहा वाद विवाद भी समाप्त होगा, लेकिन आपको अपने घर आये परिजन से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना होगा, नहीं तो उन्हें किसी बात का बुरा लग सकता है, जो लोग रोजगार के लिए तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना होगा। आपका कोई कानूनी कार्य यदि लंबे समय से पड़ा था, तो आपको उसकी सुधबुध लेनी होगी, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका व्यवहार भी थोड़ा कठोर रहेगा। आपको अपने कुछ पारिवारिक खर्चों को पूरा करने के लिए किसी से धन भी उधार लेना पड़ेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन जो लोग विदेशों में जाकर बसना चाहते हैं, उन्हें विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका ध्यान धार्मिक कार्यक्रमों की ओर बढ़ेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को हैरानी होगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कहीं ट्रांसफर मिल सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान होंगे, लेकिन बाद में वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि किसी पर भरोसा किया था, तो वह उनके भरोसे को तोड़ सकता है। माताजी से चल रहे वाद विवाद को आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो वह परेशान रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा और उन्हें यदि किसी चीज की जरूरत हो, तो वह उसे भी अवश्य पूरा करें। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य के कभी लिए गए निर्णयों के लिए आपको पछतावा होगा, जिसके लिए आपको माफी भी मांग ली पड़ सकती है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *