Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक कर रहेगा। आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आ सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी। यदि आप संतान को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजना चाहते हैं, तो उनके लिए भी आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप मेहनत से करेंगे और समय पर अपना कार्य पूरा करके देंगे, जिससे आपके सीनियर भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको धन का लेनदेन किसी को बीच में रखकर करना बेहतर रहेगा। आपको अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनका आप डटकर सामना करेंगे। यदि आप आभूषण व वस्त्र आदि खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन् मुताबिक लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। संतान की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आपको प्रसन्नता होगी।

मिथुन राशि : आज आप पूरा दिन व्यापार की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन उसके बाद आपको कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं। यदि वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करना चाहते हैं, तो आप एफ डी आदि में निवेश कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। यदि आपकी किसी से अनबन हो, तो आपको उसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकते हैं। आपको अपने भविष्य में चल रही समस्याओं को भूलकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप कुछ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तब वह मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। महिलाओं को घूमने फिरने का मौका मिलेगा। नवविवाहित जातकों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। सायंकाल के समय आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने घर वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसे देखकर उन्हें प्रसन्नता होगी, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के किसी भी स्त्रोत को गवाना नहीं है,और उन्हे पहचान का उनपर अमल करना होगा। विद्यार्थियों को यदि कोई आगे बढ़कर सलाह दे, तो उसे मानने से पहले किसी दूसरे से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके मन में शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आप किसी भी मुद्दे को आसानी से हल कर पाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा।  कार्यक्षेत्र में भी आप मौज मस्ती से कार्य करेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आपको किसी नई प्रॉपर्टी की जानकारी मिले, तो आपको उसे गुप्त रखना होगा, नहीं तो वह किसी दूसरे के हाथ लग सकती है। व्यापारी वर्ग को अपनी कुछ योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा, जो उन्होंने कुछ समय पहले लागू की थी। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं की ओर सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी छवि को खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको व्यापार में भी लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।
तुला राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में  किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण पार्टी का आयोजन होगा और परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। कामकाज में किसी का साथ मिलने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की तरक्की देखकर हैरान रहेंगे। यदि आप  किसी नए व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी की कानों सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के कुछ सदस्य आपकी सलाह पर चलेंगे, जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन यदि आप किसी क्रिएटिविटी में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो वहां पर सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपके कामो में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपके दिमाग में कोई आइडिया आये, तो तुरंत आगे बढ़ना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको मदद मिल सकती है वह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पिछले अनुभवों का लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी काफी समस्याओं को हल कर पाएंगे, लेकिन आपकी दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आपसे कुछ गलत काम करवा सकती है, जिसने आपको सावधान रहना होगा और अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से  वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप अपने मन की कुछ समस्याओं को भी साझा करेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जल्दी से अपना मकान बनाने की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करके देंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आप अपनी बुद्धि से काफी मसलों को आसानी से हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको किसी पर डिपेंड नहीं रहना है। यदि ऐसा किया, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। घर और बाहर आपको सारे कार्य मीठे व्यवहार के कारण ही निकालने होंगे, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने क्रोध किया, तो वह आपके कामों में रोड़ा आ सकते है। यदि आपने किसी से प्रॉपर्टी संबंधित धन का लेनदेन किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी भी मामले में पकड़ बनाकर रखती हैं, तभी आप उन्हें सफल करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप मनमर्जी के कार्य करेंगे, जिसके कारण आप किसी गलत काम में हाथ डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे बातचीत करते समय आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हे आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिनका आप तुरंत लाभ उठाएंगे, विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *