Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके मन में घूमने फिरने की इच्छा आएगी जिसके कारण आप यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभप्रद रहेगी लेकिन सायंकाल के समय आपको व्यवसाय की नई योजनाओं से लाभ मिलेगा और अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है,लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से चला आ रहा है,तो उसे समाप्त होगा और उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ नया सीखने को मिलेगा,जिसके लिए आप उत्साहित रहेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी,जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप अपने कार्यक्षेत्र में चतुर बुद्धि से शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे,जिसे देखकर आपके साथी भी हैरान होंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आज कोई तनाव की स्थिति हो,तो भी आपको रिलैक्स रहकर ही समस्याओं का हल निकालना होगा। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग के लिए आज आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी करा सकते है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा,जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा।आप कुछ समय धार्मिक कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान द्वारा ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा और आपकी पसंद का ठिकाना नहीं रहेगा और संतान के प्रति आपका विश्वास और गहरा होगा। रात्रि के समय आपको किसी परिजन से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आप उन्हें अपने मन की बाते ना बताएं,नहीं तो वह उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं,तो उनकी इस योजनाओं को बल मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा।  आप अपने पिछले रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरा जोश दिखाएंगे,लेकिन फिर वह जोश ठंडा हो जाएगा और आप अपने कार्य को पूरा नहीं कर पाएंगे,इसलिए आपको उन कार्य को पूरा करने के लिए किसी पर डिपेंड नहीं होना है। जीवनसाथी से आप अपने व्यापार की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,जिसमें वह आपका पूरा सहयोग देंगे। आपको अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को तरक्की  मिल सकती है। यदि परिवार में भी कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो आज वह समाप्त होगी।

Read Also  आज का राशिफल 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है,लेकिन जो लोग लंबे समय से कार्य ढूंढ रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परिश्रम करना होगा,उसके बाद ही उन्हें सफलता मिल पाएगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा से संबंधित सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनना होगा, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है। समाज में आपकी स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। यदि आप अपने धन को आज किसी के कहने में आकर निवेश करेंगे,तो वह आपको गलत सलाह दे सकते हैं,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। माता पिता की सेवा में आप आपको समय व्यतीत करेंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। घर में आपके उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी,लेकिन परिवार में सभी सदस्य आपकी बात मानते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी भूमि,वाहन,मकान आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपका पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक कार्य न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा,लेकिन फिर भी आप मुख से प्रसन्न नजर आएंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ ऐसे कार्य होंगे,जिनको आपको ढूंढ ढूंढ कर पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं,जहां आपको अपनी मूल्यवान वस्तुओं के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो चोरी होने का भय बना हुआ है। आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ समस्याओं को अपने जीवनसाथी के सामने रखेंगे और दोनों मिलकर उनका समाधान खोजेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप धार्मिक आयोजनों व दान पुण्य  के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। ऑफिस में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होने से उनके साथियों का मूड खराब हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने घर हवन,पूजा पाठ,कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने से आत्म संतुष्टि प्राप्त होगी। आपको अपने भाइयों से चल रहे मनमुटाव को समाप्त करके उन्हें गले लगाना होगा, तभी वह समय पर आपकी मदद कर पाएंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने परिवार में अशांति के माहौल को देखकर तनाव रहेगा,जिसके कारण आप अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि किसी की मदद करने का मौका मिले,तो उसमें बहुत अधिक आगे ना बढे,नहीं तो लोगों इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं को भी धैर्य रखकर निपटाएंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बेहतर लाभ का अवसर मिल सकता है। संतान को आप किसी परीक्षा में भाग दिलाने के लिए व्यस्त रहेंगे,जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। परिवार में यदि किसी के विवाह में बाधा आ रही थी,तो आज वह भी किसी परिजन के मदद से समाप्त होगी,लेकिन आपकी संतान या पत्नी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति का सौदा लंबे समय से लटका हुआ था,तो वह फाइनल हो सकता है। आपको दोस्तों की किसी भी स्कीम का हिस्सा बनने से बचना होगा,नहीं तो आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में है,तो उसमें वाहन सावधानी से चलाना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है,जिसके कारण  उनकी अपनी आर्थिक स्थिति के प्रति चिंता समाप्त होगी,लेकिन यदि जीवनसाथी से आज कुछ कहासुनी हो,तो उसको आपस में ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यदि व्यापार में साथियों से कुछ गलतिया हो,तो आपको उन्हे नजरअंदाज करना होगा,तभी आप अपना काम उनसे निकलवा पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है,जिसके कारण आपका पूरा दिन मंगलमय रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा,लेकिन जो युवा अभी अपने कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं,उन्हें अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहना होगा। आज आपको किसी नए कार्य को करने में भी कोई हिचक नहीं करनी है व उसे अंजाम तक पहुंचाना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के अपने साथियों की बातों में आकर किसी नए काम में हाथ डालने से बचना होगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *