Google Analytics Meta Pixel उथप्पा और शिवम ने की रनों की बमबारी - Ekhabri.com

उथप्पा और शिवम ने की रनों की बमबारी

रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे भले ही शतक से चूक गए, लेकिन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 गेंदों पर 165 रन की साझेदारी की मदद से चेन्न्ई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार विकेट पर 216 रन का स्कोर बनाया। यह इस आइपीएल का सर्वाधिक स्कोर है। उथप्पा ने 50 गेंदों पर चार चौकों व नौ छक्कों की मदद से 88 रन बनाए, जबकि शिवम 46 गेंदों पर पांच चौकों व आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद लौटे।

आरसीबी ने टास जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। सीएसके के लिए उथप्पा और रुतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज करने उतरे। रुतुराज की खराब फार्म का सिलसिला इस मैच में भी जारी रहा। जोश हेजलवुड ने अपने दूसरे व पारी के चौथे ओवर में रुतुराज को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रितुराज ने डीआरएस लिया, लेकिन फैसला उनके खिलाफ गया। रुतुराज ने 17 रन बनाए, जो इस सत्र में पांच पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर है। पिछली चार पारियों में उन्होंने 16, 1, 1 और 0 के स्कोर बनाए थे। मोइन अली (3) भी सस्ते में रन आउट हो गए, जिससे स्कोर दो विकेट पर 36 रन हो गया।

यहां से उथप्पा ने शिवम के साथ मिलकर पारी को संभाला। शिवम ने आते ही अपने हाथ खोले और आकाश दीप पर दो चौके और ग्लेन मैक्सवेल पर एक छक्का जड़ दिया। सीएसके ने 10 ओवर तक दो विकेट पर 60 रन बना लिए थे। अगले ओवर में वानिंदु हसरंगा गेंदबाजी पर आए तो श्ािवम ने उन पर एक छक्का और एक चौका जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने शाहबाज अहमद पर भी छक्का जड़ा और फिर अगली गेंद पर एक रन लेकर उथप्पा के साथ 50 रन की साझेदारी पूरी की। अगले ओवर में उथप्पा ने मैक्सवेल पर तीन छक्के जड़े। इस ओवर में 19 रन आए। 15वें ओवर में उथप्पा ने आकाश दीप पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में शिवम ने भी चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 17वें ओवर में उथप्पा ने मुहम्मद सिराज पर दो छक्के और एक चौका जड़ा। इस ओवर में उथप्पा को जीवनदान भी मिला, जब सुयश प्रभुदेसाई ने डीप स्क्वायर लेग पर उथप्पा का कैच लपक लिया, लेकिन सिराज का पैर लाइन से आगे होने की वजह से अंपायर ने नोबाल का इशारा कर दिया। अगले ओवर में शिवम ने आकाश दीप की शुरुआती चार गेंदों पर दो छक्के व एक चौके की मदद से 18 रन जुटाए। ओवर की अगली दो वैध गेंद पूरी करने के लिए आकाश दीप ने छह गेंद फेंकी, जिसमें से चार गेंद वाइड थीं। इस तरह इस ओवर में उन्होंने कुल 10 गेंद फेंकी और 24 रन लुटाए।

Read Also  विराट कोहली किसी एक टीम के लिए 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

उथप्पा और शिवम ने 19वें ओवर में एक-एक छक्का जड़ा, लेकिन हसरंगा ने अंतिम दो गेंदों पर उथप्पा और कप्तान रवींद्र जडेजा के विकेट लेकर अच्छी वापसी की। अंतिम ओवर में शिवम ने हेजलवुड पर दो छक्के जड़े, लेकिन अपने श्ातक को पूरा नहीं कर सके। अंतिम गेंद पर उन्हें श्ातक पूरा करने के लिए छह रन की जरूरत थी, लेकिन वह गेंद को लांग आफ पर हवा में खेल बैठे, लेकिन फाफ डुप्लेसिस ने आसान कैच गिरा दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *