Google Analytics Meta Pixel केंद्रीय मंत्री ने कहा-मार्निंग वॉक में जाने की थी इच्छा, कोरबा का प्रदूषण देख नहीं हुई हिम्मत - Ekhabri.com

केंद्रीय मंत्री ने कहा-मार्निंग वॉक में जाने की थी इच्छा, कोरबा का प्रदूषण देख नहीं हुई हिम्मत

कोरबा। कल मैं देर रात को पहुंचा। प्रतिनिधियों पार्टी कार्यकर्ताओं व शहर के प्रबुद्धजनों से मेल मुलाकात करते रात के 2.30 बज गए जब सवेरे उठा तो मॉर्निंग वॉक में जाने की इच्छा हुई लेकिन जब बाहर का नजारा देखा तो बहुत चिंतित हो गया । मैंने स्वयं यह महसूस किया कि कोरबा वासी वास्तव में कितना प्रदूषण झेलते हैं। मैं हैरान था कि कोरबा शहर से लगे 15 किलोमीटर की परिधि में आखिर इतना प्रदूषण कैसे व्याप्त है । निश्चित तौर पर हमने जो महसूस किया, प्रदूषण की पीड़ा झेल रहे कोरबावासियों द्वारा जो बातें सामने लाई गई है ,उसकी पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ठोस प्रयास किया जाएगा , सभी पावर प्लांट व पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सार्थक समाधान निकाला जाएगा जरूरत पड़ी तो आवश्यक सख्ती बरतने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
उक्त बातें अश्वनी कुमार चौबे राज्यमंत्री भारत सरकार पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण ने मंगलवार को जिला पंचायत कोरबा में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे आकांक्षी जिला कोरबा की समीक्षा करने दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे हुए थे। अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की बैठक लेने के बाद जिला पंचायत सभागार में मीडिया से मुखातिब हुए । उन्होंने औद्योगिक संयंत्रों से उत्सर्जित राखड़ का सुरक्षित व अधिकाधिक उपयोगिता सुनिश्चित करने मीडिया के सुझाव पर बंद खदानों में फिलिंग करने एवं राष्ट्रीय राजमार्गों में अधिकाधिक उपयोग करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कोरबा सहित देश के 132 शहर चिन्हांकित किए गए हैं। इसके लिए केंद्र ने आबंटन भी जारी किए हैं। जिसके तहत प्रथम किश्त के रूप में कोरबा को 1 करोड़ 6 लाख का आबंटन दिया गया है।
वायु प्रदूषण नियंत्रित करने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने कोरबा में हाथी एवं मानव संघर्ष रोकने अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए जाने सबंधी सवालों पर कहा कि हाथियों को उनके स्वभाव के अनुकूल उनके रहवास क्षेत्र में ही उन्हें रखने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। 1995 से प्रस्तावित लेमरू एलिफेंट रिजर्व योजना में भी हाथियों के मूवमेंट क्षेत्र को अवरोध उत्पन्न नहीं किया गया है। रही बात हाथी मानव संघर्ष की तो हाथी को भी बचाना है खुद को भी बचाना है इस सोच व कार्ययोजना के साथ काम करना होगा। हाथियों को मानव से दूर रखने हल्के करंट, सोलर फैंसिंग जैसे कई उपायों पर काम किए गए हैं। वन्य प्राणियों के संरक्षण संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाथी को भगवान गणेश का प्रतिरूप माना जाता है हमें इस बात का भी ख्याल रखना होगा। उन्होंने कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण गरीब परिवारों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप भूखा न रहे कोई भी ,भूखा न सोए कोई भी के तहत कार्य किया गया है। उन्होंने जनजातीय आधार पर योजना बनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमें कार्य करना होगा। इसके लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की सोंच के साथ जहां कम वहां हम के भाव की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने द्विफसलीय को बढ़ावा देने की बात कही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *