आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआइ) के चयन ट्रायल में यहां क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स में विजेता रहे जिससे उनका आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए चुना जाना तय है। आकर्षी ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ट्रायल में अश्मिता चालिहा को कड़े मुकाबले में
21-10, 17-21, 21-15 से हराया जबकि प्रियांशु ने ओडिशा ओपन विजेता किरण जार्ज को
21-15, 18-21, 21-10 से हराकर रैंकिंग में शी्र्ष स्थान हासिल किया।
टूर्नामेंट में अजेय रही आकर्षी राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ दूसरी महिला सिंगल्स खिलाड़ी होंगी जबकि प्रियांशु को एशियाई खेलों और थामस कप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विश्व रैंकिंग में शीर्ष-15 में शामिल होने के कारण लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को पुरुष सिंगल्स में सीधे प्रवेश मिला है इसलिए राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष टीम में प्रियांशु को जगह नहीं मिलेगी। प्रियांशु ट्रायल के दौरान अच्छी फार्म में थे और चरण दो बी में पूरी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने एकमात्र मुकाबला साई चरण कोया के खिलाफ गंवाया।
प्रियांशु, किरण, रवि और समीर वर्मा ने ट्रायल के दौरान पुरुष सिंगल्स में एक से चार स्थान के लिए क्वालीफाई किया था जबकि महिला सिंगल्स में आकर्षी, अश्मिता, उन्नति हुड्डा और अदिति भट्ट शीर्ष चार खिलाड़ी थीं। शीर्ष तीन महिला सिंगल्स खिलाड़ियों को एशियाई खेलों और उबेर कप टीम में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
मिक्स्ड डबल्स में बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो को
11-21, 22-20, 21-18 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इन जोड़ी को तीनों बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए टीम में चुने जाने की संभावना है। इशान और तनीषा दूसरे स्थान पर रहे जबकि प्रतीक रानाडे और अक्षया वारनाग ने तीसरा तथा एन सिक्की रेड्डी और के साई प्रतीक ने चौथा स्थान हासिल किया। बीएआइ की चयन प्रक्रिया के अनुसार, मिक्स्ड डबल्स के विजेता का चयन राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरे स्थान के लिए होगा।
पुरुष डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी शीर्ष पर रही। इस जोड़ी ने मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को 21-6, 25-23 से हराया और फिर के साई प्रतीक के चोट के कारण हटने पर शीर्ष स्थान हासिल किया।
मनु और सुमित तथा कृष्णा प्रसाद जी और विष्णुवर्धन गौड़ पी के बीच होने वाले मुकाबले से दूसरे और तीसरे नंबर की जोड़ी का पता चलेगा। इशान और साई प्रतीक चौथे स्थान पर रहे। शीर्ष दो पुरुष जोड़ियों को एशिई खेलों और थामस कप की टीम में जगह मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...