हैप्पी बर्थडे मास्टर ब्लास्टर: क्रिकेट के भगवान का आज 49वां जन्मदिन

 16 साल की उम्र में अब्दुल कादिर की पिटाई कर दिलों पर छा गए थे
नई दिल्ली। आज क्रिकेट के भगवान का जन्मदिन है। सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल 2022 को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में जन्मे छोटे कद के इस खिलाड़ी ने करियर में इतने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं कि उनकी बराबरी करना कई खिलाडिंयों के लिए सपने जैसा है। 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ क्रीज पर उतरे तेंदुलकर ने 24 साल तक मैदान पर अपना जलवा बिखेरा। आईए आपको क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी की लाइफ स्टोरी फोटोज के जरिए बताते हैं। मुंबई के बांद्रा की साहित्य सहवास कॉलोनी में सचिन तेंदुलकर का बचपन बीता, वो बचपन से ही क्रिकेट के शौकिन थे और बहुत शरारती भी थे। सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली के साथ स्कूल क्रिकेट में ही वल्र्ड रिकॉर्ड बना दिया था। दोनों ने शारदाश्रम स्कूल के लिए खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 664 रन जोड़े थे। मास्टर ब्लास्टर ने अपना डेब्यू मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर 1989 को खेला था। उन्होंने पहली पारी में 15 रन बनाए थे। सचिन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर के एक ओवर में 28 रन जमा दिए थे। कादिर के ओवर में सचिन ने चार छक्के और एक चौका जमाया था। तेंदुलकर ने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया था। दूसरी पारी में उन्होंने 119 रन बनाए थे। वहीं, पहली पारी में भी उनके बल्ले से 68 रन निकले थे। वनडे में तेंदुलकर के बल्ले से पहली सेंचुरी 9 सितंबर 1994 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निकली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सचिन ने 110 रन बनाए थे। सचिन ने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में 6 साल बड़ी अंजलि से शादी कर ली थी। 1990 में अंजलि ने पहली बार सचिन को देखा था। तब सचिन महज 17 साल के थे। सचिन-अंजलि के दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा 12 अक्टूबर, 1997 को पैदा हुईं थी। वहीं, अर्जुन ने सचिन के घर 24 सितंबर, 1999 को कदम रखा। 19 मई 1999 को सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का निधन हुआ था। पिता के निधन के बाद जब दोबारा तेंदुलकर टीम से जुड़े तो उन्होंने केन्या के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली थी। सचिन टीम इंडिया के लिए अच्छे कप्तान नहीं बन पाए। उन्होंने 73 वनडे में कप्तानी की। इस दौरान भारत ने 23 मैच जीते, 43 मुकाबलों में टीम को हार मिली। वहीं, 25 टेस्ट में से सिर्फ 4 में ही जीत मिली। 9 मुकाबले हारे और 12 टेस्ट ड्रॉ रहे। सचिन तेंदुलकर का सपना था वो टीम इंडिया के लिए वल्र्ड कप जीतें, उनका ये सपना 2011 में पूरा हुआ। टीम इंडिया 1983 के बाद पहली बार विश्व विजेता बनी। बांग्लादेश के खिलाफ 16 मार्च 2012 को तेंदुलकर के बल्ले से इंटरनेशनल मैच का 100वां शतक निकला। उन्होंने मैच में 114 रनों की पारी खेली थी। तेंदुलकर  में मुंबई इंडियंस के लिए 2008 से 2013 तक खेले। इस दौरान उन्होंने 78 मैच में 2334 रन बनाए। उनका औसत 34.84 का रहा। सचिन के 24 साल का करियर 2013 में खत्म हुआ। वो 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। जब उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला तो वो रो पड़े थे। सचिन इस समय मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं। वहीं, उनके बेटे अर्जुन मुंबई टीम के खिलाड़ी हैं। सारा लंदन से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *