दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन पर मंगलवार से शुरू हो रही बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सभी की नजरें होंगी दोनों ही इस टूर्नामेंट से पहले अच्छे फार्म में हैं जिससे दोनों से उम्मीदें बढी है। कोरोना महामारी के कारण यह टूर्नामेंट दो साल बाद खेला जा रहा है। एचएस प्रणय के बाहर होने से भारत की उम्मीदों को थोड़ा झटका जरूर लगा है क्योंकि प्रणय अच्छे फार्म में थे। उनकी गैर मौजूदगी में आल इंग्लैंड रजत पदक विजेता सेन के पास अच्छा मौका होगा। उनका सामना पहले दौर में चीन के लि शिफेंग से होगा जो दो बार विश्व जूनियर चैंपियनशिप स्वर्ण जीत चुके हैं।
पूर्व विश्व चैंपियन और चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू का सामना पहले दौर में चीनी ताइपे की पाइ यू पो से होगा। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर उनकी टक्कर चीन की हि बिंग जियाओ से हो सकती है। विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत भी अच्छे फार्म में हैं जो 2016 और 2020 में एश्ािया टीम चैंपियनशिप में कांस्य जीत चुके हैं लेकिन व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सके। उनका सामना पहले दौर में मलेशिया के एंग जे योंग से होगा।
बी साई प्रणीत पहले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से खेलेंगे। वहीं, साइना नेहवाल का सामना पहले दौर में कोरिया की सिम युजिन से होगा। साइना यहां तीन पदक जीत चुकी हैं और चोटों से उबरने के बाद वापसी की राह पर हैं। आकर्षि कश्यप का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से होगा, जबकि मालविका बंसोड़ की टक्कर सिंगापुर की यिओ जिया मिन से होगी।
पुरुष डबल्स में दुनिया की सातवीं नंबर की जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना थाइलैंड के एपिलुक जी और नाचानोन तुलामोक से होगा। एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला का सामना चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेश्ािया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान से होगा। महिला डबल्स में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा तथा गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जोली ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...